Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
खून को पतला करने के लिए क्या खाएं?
हमारा आहार हमें कई रोगों से सुरक्षित बनाता है। अगर आपको रक्त संबंधी रोग हैं, तो आप इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
खून का ज्यादा पतला या गाढ़ा होना दोनों ही स्थिति में खतरनाक होता है। आपको बता दें कि यदि आपका खून सामान्य स्थिति से ज्यादा गाढ़ा हो जाए तो इससे आपको हृदय संबंधी कई रोग हो सकते हैं। यदि रक्त ज्यादा गाढ़ा होता है तो इससे खून में थक्का जमने का जोखिम बढ़ जाता है। रक्त में जमा थक्का मस्तिष्क, फेफड़ों व हृदय में रक्त प्रवाह को बाधित कर सकता है। इससे बचने के लिए कई लोग खून को पतला करने वाली दवाएं खाते हैं। लेकिन यदि हम आपनी दिनचर्या को ठीक कर लें और अपने खानपान में थोड़े बहुत बदलाव कर लें तो इससे भी हम खून को पतला बना सकते हैं। आगे हम आपको ऐसे कुछ आहार बताने जा रहे हैं जिनसे आप खून को पतला कर कई रोगों के जोखिम को कम कर सकते हैं।
खून को पतला करने के लिए क्या खाएं
दिल के दौरे व अन्य बीमारियों से बचने के लिए आप दवाओं के साथ ही कुछ आहारों को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनसे आपके रक्त के विकार दूर होते हैं। साथ ही खून पतला बना रहता है।
अदरक का करें सेवन
अदरक में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो आपके खून को पतला करने का काम करता है। अदरक में सैलिसिलेट नामक रसायन होता है जो रक्त का थक्का जमने के जोखिम को कम करता है। रक्त पतला करने के साथ ही अदरक नसों को आराम देने और नसों की सूजन को कम करने का काम भी करता है।
लहसुन
लहसुन शरीर से फ्री रेडिकल्स को कम करने में सहायक होता है। इसके साथ ही लहसुन से कोशिकाएं नुकसान होने से बचाता है। इसके साथ ही लहसुन बीपी की समस्या दूर करता है और खून के प्लेटलेट्स की संख्या को बेहतर करता है। खून को पतला करने के लिए लहसुन का उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही लहसुन ब्लड सुर्कलेशन में सुधार करता है।
अंगूर
अंगूर में पाये जाने वाले तत्व रक्त में थक्का जमने की प्रक्रिया को रोकते हैं। अंगूर की ऊपरी सतह में रेस्वरेट्रॉल तत्व पाया जाता है, जो खून को पतला करने में सहायक होता है और थक्का नहीं जमने देता है।
लाल मिर्च
लाल मिर्च के सेवन से भी आप अपने रक्त को पतला कर सकते हैं। लाल मिर्च में सैलिसिलेट्स नामक तत्व पाया जाता है, जो बीपी की समस्या को ठीक करता है।
हल्दी का सेवन करें
सर्दियों में हल्दी का उपयोग बहुत किया जाता है। त्वचा को बेहतर बनाने के साथ ही हल्दी सर्दियों में आपको इंफेक्शन से बचाने का भी काम करती है। हल्दी को नैचुरल ब्लड थिनर के रूप में भी देखा जाता है। हल्दी खून को पतला करने का काम करती है। खाने में हल्दी डालकर खाने से आप रक्त संबंधी कई समस्याओं से दूर रहते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |