Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
शरीर में खून की कमी होने पर दिख सकते हैं ये 6 लक्षण, न करें नजरअंदाज
Blood Loss Symptoms in Hindi: जब हमारे शरीर में खून पर्याप्त होता है, तो हम अच्छा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी शरीर में खून या हीमोग्लोबिन का अच्छा लेवल बनाए रखने की सलाह देते हैं। लेकिन कई लोगों को शरीर में खून की कमी का सामना करना पड़ता है। जब शरीर में खून की कमी होती है, तो व्यक्ति को थकान और कमजोरी जैसे लक्षण (Sharir me Khoon ki Kami ke Lakshan) महसूस हो सकते हैं। अगर शरीर में खून की कमी है, तो ये लक्षण नजर आना स्वाभाविक हो सकता है।
शरीर में खून की कमी के लक्षण
1. थकान
थकान लगना शरीर में खून की कमी का एक आम लक्षण (Sharir me Khoon ki Kami ke Lakshan) होता है। जब शरीर में खून की कमी होती है, तो आपको रोजमर्रा के काम करने में दिक्कत हो सकती है। दरअसल, थकान की वजह से आपका काम बाधित हो सकता है।
2. कमजोरी- Weakness
थकान के साथ ही अगर आपको कमजोरी भी महसूस हो, तो समझ जाइए कि शरीर में खून की कमी (Blood Loss) हो रही है। जब शरीर में खून लगातार कम होता रहता है, तो आपको कमजोरी हो सकती है। आपके हाथों और पैरों में दर्द हो सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति को घबराहट भी हो सकती है।
3. त्वचा का रंग पीला- Yellow Skin Colour
त्वचा का रंग पीला होना भी शरीर में खून की कमी का एक लक्षण हो सकता है। अगर पहले आपकी त्वचा का रंग हल्का गुलाब था, लेकिन अभी पीला नजर आ रहा है तो यह खून की कमी का संकेत होता है। इस स्थिति में आपकी त्वचा डल और बेजान नजर आ सकती है। चेहरे की रौनक भी कम हो सकती है।
4. सिरदर्द- Headache
अगर लंबे समय तक सिरदर्द रहे, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। वैसे तो सिरदर्द कई कारणों से हो सकता है, लेकिन शरीर में खून की कमी होना भी इसका एक मुख्य कारण हो सकता है। लगातार सिरदर्द होना खून की कमी का लक्षण माना जाता है। खून की कमी होने पर व्यक्ति आलस, थकान और कमजोरी महसूस करता है। इससे सिरदर्द होना स्वाभाविक हो जाता है।
5. चक्कर आना- Dizziness
चक्कर आना भी शरीर में खून की कमी का एक लक्षण होता है। खून की कमी होने पर आपको थकान महसूस होती है। साथ की घबराहट और कमजोरी भी फील हो सकती है। ऐसे में आपका ब्लड प्रेशर गिर सकता है और चक्कर आ सकते हैं। अगर आपको बार-बार चक्कर आते हैं, तो इसे अनदेखा बिल्कुल न करें।
6. छाती में दर्द- Chest Pain
कई बार शरीर में खून की कमी होने पर आपको छाती में दर्द का अहसास हो सकता है। वैसे तो छाती में दर्द होने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। लेकिन अगर थकान, कमजोरी और सिरदर्द के साथ ही छाती में भी दर्द हो तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें। खून की कमी होने पर दिल की धड़कन भी अनियमित हो सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |