healthplanet.net

Posted on

उल्टी करते समय आता है खून तो ना करें नजअंदाज, जानें इसके कारण, लक्षण, बचाव के उपाय

बार-बार उल्टी आए और इसके साथ खून या खून के थक्के निकलें, तो यह गंभीर लिवर रोग की तरफ इशारा करता है। आइए जानते हैं, उल्टी में खून आने के कारण, लक्षण और इलाज (symptoms of Blood in vomiting)...

उल्टी में खून आने के कारण, लक्षण, इलाज
What is Vomiting Blood in Hindi: क्या आपको कुछ दिनों से बार-बार उल्टी हो रही है और इस दौरान खून (Vomiting Blood) भी निकलता है, तो इस स्थिति को नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए घातक हो सकता है। यह सेहत से संबंधित एक गंभीर स्थिति की तरफ इशारा करता है। एक-दो बार उल्टी करने के दौरान एक-दो बूंद खून नजर आए तो यह खाने की नली या गले में कोई अल्सर होने के कारण ऐसा हो सकता है, जो अपने आप ठीक हो जाता है। कई बार फूड पाइप के निचले भाग की दीवार फटने पर भी उल्टी में खून आता है। लेकिन बार-बार उल्टी आए और इसके साथ खून या खून के थक्के निकलें, तो यह गंभीर लिवर रोग की तरफ भी इशारा करता है। खांसी में खून आने से यह बिल्कुल अलग होता है। आइए जानते हैं, उल्टी में खून आने के कारण, लक्षण और इलाज (symptoms of Blood in vomiting)...

खूनी उल्टी क्या है और इसके कारण (What Is Vomiting Blood)

उल्टी करते समय जब खून आए और खून की मात्रा अधिक हो, तो इसे खूनी उल्टी (Khooni ulti hona kya hai) कहते हैं। यह सूजन, इंफेक्शन के कारण हो सकता है। Also Read - मकर संक्राति पर घर में गूंजने वाली है किलकारी तो पढ़ें लेटेस्ट नामों की ये लिस्ट,बच्‍चे के लिए मिल जाएगा आपको बेस्‍ट नाम


खून की उल्टी के लक्षण (symptoms Of Blood In Vomiting)

खून की उल्टी में उजला लाल, कॉफी बीन्स जैसे रंग में खून निकलता है। भोजन नली, पेट में रक्तस्राव के कारण उजला लाल खून उल्टी करते समय आ सकता है। इसके अलावा पेट दर्द होना, जी मिचलाना, भोजन करते ही खाना बाहर आ जाना, पेट में ऐंठन आदि खून की उल्टी के लक्षण (khoon ki ulti ke lakshan) हो सकते हैं। खून आने पर ये सभी लक्षण नजर आएं, तो डॉक्टर से मिल लें।


खून की उल्टी के कारण (Causes Of Vomiting Blood In Hindi)

खूनी उल्टी के कई कारण होते हैं जैसे लिवर में कोई समस्या, पेट का कैंसर, एसोफेगस में कैंसर या ट्यूमर, शराब का अधिक सेवन से होने वाली सिरोसिस बीमारी, भोजन नली का कैंसर, एसोफेगस में सूजन, नसों में समस्या, पेट में सूजन, पेट में छाला होना आदि। इसका इलाज समय रहते ना कराएं तो यह रिस्की हो सकता है। इसके मुख्य जोखिम कारक हो सकते हैं किडनी रोग, आंतों में कोई समस्या, स्टेरॉएड दवाओं का अधिक सेवन, शराब का सेवन, पेट का कैंसर, विटामिन सी की कमी, ब्लड क्लॉटिंग की समस्या, पैदाइशी समस्या आदि। Also Read - आपकी ये 5 बुरी आदतें बनती हैं बार-बार खट्टी डकार और एसिडिटी की वजह, जो बन सकती हैं गंभीर बीमारी का कारण


खून की उल्टी से बचाव के उपाय, परीक्षण, इलाज
अधिक तेल-मसाला ना खाएं। खट्टी चीजों के सेवन से बचें। पेट में अल्सर की समस्या है, तो खासकर खानपान सादा और सुपाच्य हो। उल्टी की समस्या से बचने के लिए स्मोकिंग और शराब का सेवन ना करें। हेल्दी फूड का सेवन करें। बाहर की चीजों का सेवन अधिक ना करें। खून की उल्टी की जांच करने के लिए डॉक्टर इमेजिंग स्कैन जैसे अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एक्स-रे, एमआरआई, एंडोस्कोपी आदि के अलावा ब्लड टेस्ट आदि किया जा सकता है। खूनी उल्टी रोकने का इलाज उन कारकों पर निर्भर करता है, जिसके कारण ऐसा हो रहा है। यदि आपको पेट में छाले हैं, तो इसके लिए दवा खानी पड़ सकती है। एंटीबायोटिक्स दे सकता है। इस समस्या की गंभीरता पर इसका इलाज अलग-अलग तरह से किया जाता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info