Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सुबह नाश्ते में इन 4 तरीकों से खाएं केला, दूर होंगी कई समस्याएं
Banana on an Empty Stomach:केला पोषक तत्वों का भंडार है। इसे खाने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इन 4 तरीकों से खाली पेट केला खा सकते हैं
How to Eat Banana on Empty Stomach in Hindi: केले को एक संपूर्ण आहार माना जाता है। यही वजह है कि अधिकतर लोग भूख लगने पर केला खाना पसंद करते हैं। वैसे तो केले को रात के अलावा किसी भी समय पर खाया जा सकता है। लेकिन अगर आप सुबह के समय केला खाएंगे, तो आपको सभी पोषक तत्व आसानी से मिल जाएंगे। केला पोटेशियम, फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन सी और फास्फोरस होता है। ऐसे में खाली पेट केला खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। आप सुबह खाली पेट घी, शहद के साथ केले का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी सेहत को कई लाभ मिलेंगे।
चलिए आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से विस्तार से जानते हैं सुबह खाली पेट केला किन-किन तरीकों से खाया जा सकता है।
1. केला और घी (Banana and Ghee)
केला और घी दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आप सुबह खाली पेट इन दोनों को एक साथ मिलाकर खा सकते हैं। केला और घी का कॉम्बिनेशन दुबले-पतले और कमजोर लोगों के लिए काफी लाभकारी होता है। इसके लिए आप दो केले लें, इन्हें 1 चम्मच देसी घी के साथ मैश कर लें। अब इसे खाली पेट खाएं। इससे आपका वजन बढ़ेगा, पाचन तंत्र में भी सुधार होगा। केला और घी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
2. केला और शहद (Banana and Honey Breakfast)
नाश्ते में केला और शहद खाने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। केला और शहद दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप सुबह खाली पेट केला और शहद को एक साथ मिलाकर ले सकते हैं। केले को शहद के साथ खाने से आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। खाली पेट केला और शहद खाने से कब्ज से भी बचाव होता है। इसलिए आप चाहें तो सुबह नाश्ते में केला और शहद के मिश्रण को ले सकते हैं। केला और शहद काफी फायदेमंद होता है।
3. केला और दूध (Banana and Milk Together)
केला और दूध अपने आप में ही संपूर्ण आहार है। जब इन दोनों को एक साथ मिलाकर खाया जाता है, तो पोषक तत्व कई गुणा बढ़ जाते हैं। आप सुबह खाली पेट केला और दूध का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध में 2 केले को ग्राइंड कर लें। अब इस शेक को नाश्ते में लें। केला और दूध का कॉम्बिनेशन हड्डियों को मजबूत बनाता है। जोड़ों, मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा दिलाता है। दूध और केला खाने से शरीर मजबूत बनता है, बॉडी पूरे दिन ऊर्जावान बनी रहती है।
4. केला और मेवे (Banana and Dry Fruits)
आप सुबह खाली पेट केला और ड्राय फ्रूट्स को एक साथ मिलाकर भी ले सकते हैं। इसके लिए आप 2 केले लें, इसमें कुछ बादाम, किशमिश, अखरोट मिलाएं। सभी को अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। आप चाहें तो इसमें दूध भी मिला सकते हैं। इस कॉम्बिनेशन को सुबह खाली पेट खाने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। हड्डियां, मांसपेशियां मजबूत बनेंगे। साथ ही केला हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।
सुबह खाली पेट केला खाने के फायदे (Benefits of Banana on an Empty Stomach)
खाली पेट केला खाने से शरीर डिटॉक्स होता है। शरीर में जमा टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकलते हैं।
केले में पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खाली पेट केला खाने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं।
खाली पेट केला खाने से वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
खाली पेट केला खाने से पाचन तंत्र में सुधार होता है। गैस, कब्ज की समस्याएं ठीक होती हैं।
केले में विटामिन ए, विटामिन सी होता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है।
केले में पोटेशियम होता है। खाली पेट केला खाने से हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
खाली पेट केला खाने से शरीर इसमें मौजूद पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है।
खाली पेट केला खाने से तनाव, चिंता कम होती है।
आप भी सुबह खाली पेट केले को घी, शहद, दूध और मेवे के साथ ले सकते हैं। सुबह केला खाने से शरीर पूरे दिन ऊर्जावान बना रहता है। शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। अगर आप कोई डाइट प्लान पहले से फॉलो कर रहे हैं, तो इसे लेने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। साथ ही अगर आपका वजन अधिक है, तो भी एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है। क्योंकि केला वजन को बढ़ा सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |