Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
खाली पेट चुकंदर खाने के 8 फायदे
चुकंदर (Beetroot) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि चकुंदर में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। अगर आप खाली पेट चुकंदर का सेवन करते हैं, तो इससे खून की कमी दूर होती है, त्वचा पर निखार आता है, साथ ही कई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि चुकंदर में पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयोडीन, आयरन, विटामिन बी1, बी2 और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं, तो आइए जानते हैं खाली पेट चुकंदर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
खाली पेट चुकंदर खाने के 8 फायदे-Khali Pet Chukandar Khane Ke Fayde In Hindi
वजन होता है कंट्रोल
चुकंदर का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि चुकंदर में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप खाली पेट चुकंदर का सेवन करते हैं, तो इससे जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे वजन कंट्रोल होता है।
वॉटर रिटेंशन की समस्या होती है दूर
अगर आप वॉटर रिटेंशन (water retention) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको खाली पेट चुकंदर का सेवन करना चाहिए। क्योंक इसके सेवन से वॉटर रिटेंशन की समस्या से छुटकारा मिलता है।
खून की कमी होती है दूर
शरीर में खून की कमी होने पर खाली पेट चुकंदर का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शरीर में खून की कमी शरीर में आयरन की कमी के कारण होती है और चुकंदर में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से खून की कमी दूर होती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए चुकंदर का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर में बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी (Eyesight) को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।
यूरिन से जुड़ी परेशानियां होती है दूर
यूरिन (Urine) से संबंधित समस्या होने पर खाली पेट चुकंदर का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर खाने से यूरिन सही तरीके से पास होता है और शरीर में जमे टॉक्सिंस भी यूरिन के साथ बाहर निकल जाते हैं।
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की शिकायत होने पर खाली पेट चुकंदर का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
अगर आप खाली पेट रोजाना चुकंदर का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि चुकंदर आयरन, विटामिन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बचाने में मदद करते हैं।
त्वचा पर आता है निखार
खाली पेट चुकंदर का सेवन त्वचा (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि चुकंदर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो पिंपल्स (Pimples) और दाग धब्बों जैसी समस्या को दूर करने में मदद करता है, साथ ही खाली पेट इसका सेवन करने से त्वचा पर निखार भी आता है।
| --------------------------- | --------------------------- |