Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
खाली पेट चुकंदर का जूस पीने के 5 फायदे
चुकंदर के जूस (Beetroot Juice) का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं चुकंदर के जूस का सेवन यदि खाली पेट किया जाए, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां खाली पेट चुकंदर के जूस का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है, क्योंकि चुकंदर के जूस में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही चुकंदर के जूस में पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, सल्फर, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन, विटामिन बी1, बी2 और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप चुकंदर के जूस का सेवन खाली पेट करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही शरीर स्वस्थ भी रहता है। तो आइए जानते हैं खाली पेट चुकंदर का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
खाली पेट चुकंदर का जूस पीने के 5 फायदे-Khali Pet Chukandar Ka Juice Pine Ke Fayde In Hindi
वजन कम करने में मददगार
अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन को कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए खाली पेट चुकंदर के जूस का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि चुकंदर के जूस में डाइटरी फाइबर होता है,जो वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए चुकंदर के जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर का जूस बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप रोजाना खाली पेट एक गिलास चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी (Eyesight) बढ़ती है।
एनीमिया में फायदेमंद
एनीमिया (Anemia) यानि शरीर में खून की कमी की शिकायत ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलती है। लेकिन एनीमिया की शिकायत होने पर अगर आप रोजाना खाली पेट एक गिलास चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। क्योंकि चुकंदर में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
चुकंदर के जूस का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप खाली पेट चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन ग्लोइंग बनी रहती है। साथ ही दाग धब्बे भी दूर होते हैं।
इम्यूनिटी होती है मजबूत
कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग अक्सर बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना खाली पेट चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |