Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
खाना खाने के बाद क्यों नहीं करना चाहिए एक्सरसाइज? एक्सपर्ट से जानें इससे होने वाले नुकसान
खाना खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज करने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
Exercise after a Meal: आजकल सब अपनी फिटनेस के प्रति काफी सजग है। इसलिए लोग खुद को फिट रखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं। एक्सरसाइज करने के लिए शरीर में एनर्जी चाहिए होती है, जिसके लिए एक्सरसाइज से पहले कुछ खाने की जरूरत पड़ती है। पटपड़गंज स्थित मैक्स हॉस्पिटल की फिजिशियन डॉक्टर गुंजल मित्तल का कहना है कि एक्सरसाइज से तुरंत पहले खाना खाने से परहेज करें। अगर आप खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज करते हैं, तो आपकी मांसपेशियों में ऐंठन और पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। हालांकि, एक्सरसाइज के लिए शरीर में एनर्जी का होना भी बहुत जरूरी है। इसलिए एक्सरसाइज करने के आधे घंटे पहले कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो शरीर को एनर्जी दे, लेकिन पेट में भारीपन न करें।
खाने को पचने के लिए दें समय
आपने कई लोगों को कहते हुए सुना होगा कि खाना खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। ऐसा इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि खाने को आंत तक पहुंचने और पचने में 3-4 घंटे लगते हैं। ऐसे में अगर खाना खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज की जाए तो उससे पेट में दर्द, उल्टी, जी मिचलाना या मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या हो सकती है। इस तरह की किसी भी समस्या से बचने के लिए खाना खाने के कम से कम 3 घंटे बाद एक्सरसाइज करनी चाहिए। हालांकि, भूखे पेट भी एक्सरसाइज करना सही नहीं रहता है, ऐसे में कुछ हल्का फुल्का जैसे ओट्स, कम फैट वाला खाना या प्रोटीन शेक पी सकते हैं।
किस वर्कआउट के लिए कितनी देर पहले खाना रहेगा बेहतर
खाना खाने के कितने समय बाद वर्कआउट करना चाहिए इसके लिए ये भी देखना जरूरी है कि आप किस तरह का वर्कआउट या एक्सरसाइज करने वाले हैं। जैसे अगर आप स्विमिंग या कोई हैवी एक्सरसाइज करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको खाने के पूरे पच जाने के बाद यानि कि 4 घंटे बाद ही एक्सरसाइज करनी चाहिए। क्योंकि इस तरह की एक्सरसाइज में ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। वहीं, अगर आप रनिंग करने वाले हैं तो 3 घंटे पहले कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों का सेवन करें।इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और एक्सरसाइज करने से शरीर सुस्त या थका हुआ महसूस नहीं करता।
खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज करने से होते हैं ये नुकसान
खाना खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज करने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। ऐसा करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। खाना खाने तुरंत बाद अक्सर लोगों में उबकाई महसूस होने की समस्या, मंसपेशियों में ऐंठन, पाचन का सही न होना और पेट में दर्द की समस्या बन जाती है। हालांकि, अलग-अलग लोगों में ये लक्षण भी अलग-अलग हो सकते हैं। तो अगर आप भी पेट की इन सभी समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो पहले खाने को पचने दें फिर वर्कआउट करें।
वर्कआउट से पहले इन चीजों को खाने से करें परहेज
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो वर्कआउट अच्छे तरीके से करने के लिए कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनसे परहेज करना चाहिए। इनमें चाय-कॉफी, तला हुआ खाना, मीट और दाल-चावल शामिल हैं। चाय-कॉफी की बात करें तो इनके सेवन से शरीर में इंसुलिन की मात्रा काफी बढ़ जाती है, जिससे पेट में जलन होने की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही डिहाइड्रेशन की शिकायत भी हो सकती है।
वर्कआउट से पहले इन चीजों का सेवन रहेगा फायदेमंद
एक्सरसाइज करने से पहले शरीर में एनर्जी होनी चाहिए। इसके लिए ड्राई फ्रूट्स, केला, ओट्स उबला हुआ अंडा, स्किम्ड मिल्क, पीनट बटर और टोस्ट खा सकते हैं, ये आसानी से पच जाते हैं। इसके साथ ही इनके सेवन से शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है और एक्सरसाइज के बाद भी शरीर में सुस्ती और थकान नहीं आती।
खाना खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज न करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, अगर आप कुछ खाना चाहते हैं, तो करीब 30 मिनट पहले हल्की-फुल्की चीजें खाएं। ताकि आपको गंभीर परेशानी न हो।
| --------------------------- | --------------------------- |