healthplanet.net

Posted on

खाना खाने के बाद नींबू पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कितनी देर बाद पीना है सही

Lemon Water After Meals Benefits: नींबू पानी पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, यह तो हम सभी अच्छी तरह जानते हैं। यह न सिर्फ पीने में बहुत स्वादिष्ट होता है, कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। हम में से ज्यादातर लोग सुबह खाली पेट नींबू पानी में शहद मिलाकर पीना पसंद करते हैं, साथ ही हेल्थ एक्सपर्ट्स भी ऐसा करने का सुझाव देते हैं। नींबू विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है। साथ ही इसमें साइट्रिक एसिड भी होता है। यह एक नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर है, साथ ही पेट संबंधी समस्या और वजन घटाने वाले लोगों के लिए ऐसा करना बहुत लाभकारी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप भोजन के बाद में गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे भी सेहत को अद्भुत फायदे मिलते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा!

बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं कि खाना खाने के कितनी देर बाद नींबू पानी पीना चाहिए? या खाना खाने के तुरंत बाद नींबू पानी पीना चाहिए या नहीं? खाने के बाद निम्बू पानी पीने से क्या फायदे मिलते हैं, इस पर अधिक जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको खाना खाने के बाद निम्बू पानी पीने के 5 फायदे (khana khane ke bad nimbu pani peene ke fayde), साथ ही पीने का सही समय बता रहे हैं।
खाना खाने के बाद निम्बू पानी पीने के फायदे-
1. नहीं होती पेट संबंधी समस्याएं
अगर आप भोजन के बाद में गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे भोजन के बेहतर पाचन में मदद मिलती है। साथ ही यह पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद करता है। यह अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखता है और सुबह मलत्याग की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है।

2. इम्यूनिटी होती है मजबूत
शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में गर्म पानी और नींबू पानी का मिश्रण बहुत लाभकारी होता है। विटामिन सी और एंटिऑक्सीडेंट्स और एंटीइन्प्लेमटरी गुणों से भरपूर यह कॉम्बिनेशन वायरल और मौसमी संक्रमण, एलर्जी, सर्दी-जुकाम, बुखार से आपको सुरक्षित रखने में मदद करता है। साथ ही सूजन से लड़ने में भी मददगार है।

3. शरीर की डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है
नींबू पानी एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है। यह आपके शरीर के टॉक्सिन्स, हानिकारक कणों को बाहर निकालने और रक्त को शुद्ध करने में भी मदद करता है।

4. त्वचा की समस्याएं दूर होती हैं
शरीर डिटॉक्सिफाई करने के साथ ही नींबू पानी पीने से त्वचा को भी बहुत फायदा मिलता है। इससे त्वचा की कील-मुंहासे और दाग-धब्बे जैसी समस्याएं दूर होती हैं। साथ त्वचा में निखार आता है।

5. दिल स्वस्थ रहता है
अगर आप नियमित भोजन के बाद में गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में सहायक है।

क्या भोजन के तुरंत बाद नींबू पानी पी सकते हैं- Can We Drink Lemon Water Right After Meal
डायटीशियन गरिमा के अनुसार आपको भोजन के बाद में किसी भी तरह के ठंडे या ठंडी तासीर वाले ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि यह आपके पाचन में गड़बड़ का कारण बन सकते हैं, इससे भोजन ठीक से पच नहीं पाता है और अपच जैसी समस्याओं का कारण बनता है। इससे सुबह मलत्याग में परेशानी, पेट में गैस, कब्ज, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

खाना खाने के कितनी देर बाद नींबू पानी पीना चाहिए- Right Time To Drink Lemon Water After Meal
डायटीशियन गरिमा के अनुसार आपको अपने भोजन के बाद किसी भी ड्रिंक के बीच में कम से कम 45 मिनट का अंतर रखना चाहिए। आमतौर पर 1 घंटे बाद कोई ड्रिंक पीने की सलाह दी जाती है। साथ ही आपको भोजन के बाद ठंडे पानी में नींबू मिलाकर नहीं पीना चाहिए। आपको हमेशा गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर सेवन करना है। आप इसमें शहद मिलाकर पी सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info