healthplanet.net

Posted on

रात को खाना खाने के बाद क्या खाना चाहिए?

What to Eat After Dinner: रात में खाना खाने के बाद आपको कुछ हेल्दी जरूर खाना चाहिए। इससे आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं।

What to Eat After Dinner: दिन का हर मील लेना जरूरी होता है। कई लोग वेट लॉस के चक्कर में रात का खाना छोड़ देते हैं। लेकिन आपको कभी भी डिनर स्किन नहीं करना चाहिए। डॉक्टर सोने से 2-3 घंटे पहले डिनर करने की सलाह देते हैं। ऐसे में कई लोग टाइम से डिनर कर लेते हैं। इसके बाद उन्हें रात को सोते समय भूख महसूस हो सकती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है, तो आप रात को सोते समय कुछ ले सकते हैं। डिनर के बाद कुछ हल्का लेने से आपकी भूख कम होगी, साथ ही आपको सुबह अच्छा महसूस होगा और आप एनर्जेटिक बने रहेंगे। तो चलिए जानते हैं रात को खाना खाने के बाद आप क्या-क्या खा सकते हैं।

दूध
रात को दूध जरूर पीना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी रात को सोते समय दूध पीने की सलाह देते हैं। अगर आप रात को जल्दी खा लेते हैं, तो रात को खाना खाने के बाद दूध पी सकते हैं। दूध आपके शरीर को एनर्जी देता है, साथ ही यह भोजन को पचाने में भी मदद करता है। आप हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। 

जीरा और धनिया पाउडर
रात को खाना खाने के कुछ समय बाद आप जीरा और धनिया पाउडर का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको कब्ज बनी रहती है, तो आप सोते समय जीरा और धनिया पाउडर को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। इससे भोजन आसानी से पचता है और बॉडी की सफाई होती है।

गुनगुना पानी
आप रात को खाना खाने के 1 घंटे बाद गुनगुना पानी भी पी सकते हैं। गुनगुना पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। इससे सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है और कब्ज नहीं बनती है।

बादाम
बादाम खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बादाम में फैट, अमीनो एसिड और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। रात को खाना खाने के बाद बादाम खाने से नींद अच्छा आथी है। आप बादाम को शहद के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

आप भी रात को खाना खाने के बाद दूध, जीरा-धनिया पाउडर, गुनगुना पानी और बादाम का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका भोजन आसानी से पचेगा, साथ ही बॉडी भी डिटॉक्स होगी।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info