Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
खाना खाने के बाद दूध पीना चाहिए कि नहीं? जानें डायटीशियन से
बहुत से लोगों का यह सवाल है कि खाना खाने के बाद दूध पीना चाहिए कि नहीं? एक्सपर्ट से जानें इसका सही जवाब।
शरीर को हष्ट-पुष्ट और हेल्दी बनाए रखने के लिए दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है। दूध में शरीर के लिए जरूरी माने जाने वाले तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए, डी, के और ई, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। वजन को संतुलित रखने और मांसपेशियों के लिए विकास के लिए दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन, किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन करने से पहले उसके तरीके और सही समय के बारे में जानकारी होनी जरूरी है। गलत तरीके से दूध पीने से आपको सेहत से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों का सवाल है, कि खाना खाने के बाद दूध पी सकते हैं या नहीं? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं खाने के बाद दूध पीना चाहिए या नहीं और खाने के कितनी देर बाद दूध पीना फायदेमंद है।
खाना खाने के बाद दूध पीना चाहिए या नहीं? (Drinking Milk After Meal Safe or Not)
आमतौर पर लोग रात के समय भोजन करने के बाद दूध पीना पसंद करते हैं। कुछ लोगों का यह मानना है कि रात में भोजन के बाद दूध पीने से पाचन तंत्र को फायदा मिलता है। हालांकि इस बात को लेकर कोई वैज्ञानिक साक्ष्य मौजूद नहीं हैं। ओजस क्लिनिक के डायटीशियन डॉ वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि दूध पीने का कोई सही समय नहीं होता है। अगर आपको मिल्क या मिल्क प्रोडक्ट्स से एलर्जी नहीं है, तो किसी दिन या रात किसी भी समय दूध पी सकते हैं। खाना खाने के तुरंत बाद दूध पीने से कुछ लोगों में इसके साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। बहुत ज्यादा नमकीन, खट्टे फूड्स, नॉनवेज फूड्स, दही, उड़द की डाल और संतरा आदि खाने के तुरंत बाद दूध पीना नुकसानदायक माना जाता है। इसलिए खाना खाने के तुरंत बाद दूध पीने से बचना चाहिए।
खाना खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए?
खाना खाने के तुरंत बाद दूध पीना आयुर्वेद में नुकसानदायक माना गया है। एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आप खाना खाने के बाद दूध पी रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। दूध पीने से तुरंत पहले खट्टी चीजें या फल, दही, नमकीन चीजें नहीं खानी चाहिए। अगर आप खाना खाने के बाद दूध पीना पसंद करते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें-
भोजन करने के बाद कम से कम 40 मिनट के गैप पर ही दूध पीना चाहिए।
खाना खाने से आधे घंटे पहले भी दूध पीना नुकसानदायक हो सकता है।
नमकीन और खट्टी चीजें खाने के 1 घंटे बाद तक दूध पीने से बचना चाहिए।
खाना खाने के तुरंत बाद दूध पीने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से आपको अपच, गैस, पेट में दर्द, उल्टी, लूज मोशन और फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। नमक और खट्टी चीजें दूध के साथ मिलने पर रिएक्शन कर सकती हैं।
दूध पीने के फायदे (Milk Benefits in Hindi)
दूध पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। दूध पीने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं। रोजाना दूध पीने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती हैं। इसके अलावा मोटापा, हार्ट डिजीज, दांत से जुड़ी परेशानी में भी दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन इस समस्या में डॉक्टर की सलाह के बाद ही दूध पीना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |