Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
इस कारण से खाना खाने के बाद रहता है उल्टी जैसा मन, रसोई में रखे इन 3 नुस्खों से करें ठीक
कुछ लोगों के अक्सर खाना खाने के बाद उल्टी जैसा महसूस होता है, जो कि एक लाइफस्टाइल प्रॉब्लम होती है। हालांकि, कुछ घरेलू उपचार हैं, जिनकी मदद से खाना भोजन के बाद उल्टी व मितली होने जैसी समस्याओं को रोका जा सकता है।
खाना खाने के बाद कई लोगों के उल्टी जैसी समस्याएं होने लगती है और आजकल यह समस्या बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी को है। अगर कोई व्यक्ति आपको देखने में पूरी तरह से स्वस्थ दिख रहा है, लेकिन उसे भी खाना खाने के बाद जी मिचलाना या मितली होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, वैसे तो यह लाइफस्टाइल से जुड़ी प्रॉब्लम्स होती हैं और अगर लाइफस्टाइल में सुधार किया जाए तो ऐसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। लेकिन आजकल लोगों पर काम का इतना प्रेशर है कि उनके पास सही डाइट लेने और एक्सरसाइज करने का समय नहीं बचता है। हालांकि, अगर डाइट के साथ कुछ खास चीजों का सेवन किया जाए तो खाना-खाने के बाद होने वाली मितली की समस्या से बचा जा सकता है। चलिए जानते हैं खाना खाने के बाद उल्टी का मन क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
खाने के बाद मितली होने के कारण
वैसे तो खाना खाने के बाद उल्टी आने या फिर उल्टी जैसा मन होने के पीछे कई कारण हो सकती हैं और इनमें फूड पॉइजनिंग से लेकर बुलिमिया नर्वोसा जैसे ईटिंग डिसऑर्डर भी शामिल हैं। वहीं पेट में अल्सर होना या फिर पेट संबंधी अन्य कोई बीमारी होने के कारण भी खाने के बाद मितली या उल्टी की दिक्कत हो सकती है। अगर आपको इनमें से कोई भी बीमारी नहीं है, लेकिन फिर भी खाने के बाद उल्टी जैसा होता है, तो इसका मतलब है आपकी पाचन प्रणाली ठीक से काम नहीं कर रही है। पाचन क्रिया खराब होना खाने के बाद उल्टी आने के सबसे बड़े कारणों में से एक है। चलिए जानते हैं ऐसी स्थिति के लिए क्या घरेलू उपाय किए जा सकते हैं
खाने के बाद जी मिचलाने के घरेलू उपाय
अगर आपको खाना खाने के बाद उल्टी महसूस होती है, तो आप निम्न घरेलू उपायों की मदद से इसे दूर कर सकते हैं -
नमक, चीनी व नींबू का घोल - खाना खाने के बाद महसूस होने वाली उल्टी व मतली के लिए नमक, चीनी व नींबू का घोल बेहद फायदेमंद हो सकता है। एक गिलास पानी लें और उसमें आधा चम्मच चीनी मिलाएं और एक नींबू निचोड़ लें। अब स्वाद के अनुसार नमक मिलाएं और उसे एक-एक घूंट करके पीएं। पानी ज्यादा ठंडा न हो बल्कि आप मिट्टी के बर्तन का पानी ले सकते हैं।
पुदीने और नींबू का घोल - जिन लोगों का खाना खाने के बाद उल्टी जैसा महसूस होता है, उनके लिए पुदीने और नींबू का पानी पीना बेहद फायदेमंद हो सकता है। आप एक गिलास नॉर्मल ठंडे पानी में एक चम्मच पीसा हुआ पुदीना और एक नींबू निचोड़ लें और ज्यादा फायदा चाहिए तो थोड़ा काला नमक भी मिला लें।
लौंग और सौंफ का सेवन - एक कप पानी लें उसमें आधा चम्मच लौंग और एक चम्मच सौंफ डाल लें। अब धीमी आंच में इसे उबाल लें और ठंडा होने के बाद इसे छान लें। यह काढ़ा खाना खाने से 20 मिनट पहले एक ही बार मे पी जाएं।
किन बातों का रखें ध्यान
अगर आपको खाना खाने के बाद उल्टी जैसा मन होता है, तो आपको निम्न बातों का ध्यान रखना जरूरी है
ज्यादा भारी भोजन न खाएं जैसे मीठा या चिकना आदि, ये पाचन क्रिया को प्रभावित करते हैं
एक बार के भोजन को दो या तीन बार करके खा सकते हैं जैसे दिन में तीन बार की जगह छह बार खाना
खाना खाने के बाद कम से कम 1000 कदम जरूर चलें
रात भूख से थोड़ा कम खाना खाएं और बिस्तर पर जाने से 2 घंटे पहले ही खा लें
खाना खाने से आधा घंटा पहले और 1 घंटे बाद तक पानी न पीएं और खाने के साथ भी कम से कम पानी पिएं
डॉक्टर से बात करना है जरूरी
अगर घरेलू उपचारों व अन्य सभी सावधानियां बरतने के बाद भी खाने के बाद उल्टी जैसा मन हो रहा है, तो यह शरीर के अंदर कोई दूसरी बीमारी भी हो सकती है। पेप्टिक अल्सर व आंत संबधी कई ऐसी बीमारियां हैं, जिनमें खाना खाने के बाद उल्टी जैसा मन हो सकता है। इसलिए अगर आपको दो दिन से ज्यादा समय तक यह दिक्कत रहती है, तो डॉक्टर से बात जरूर करें।
| --------------------------- | --------------------------- |