healthplanet.net

Posted on

खाना खाने के बाद अजवाइन खाने के 6 फायदे

अजवाइन (Celery) एक मसाला है, जिसका उपयोग खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। साथ ही अजवाइन औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि थोड़ी सी अजवाइन का खाना खाने के बाद सेवन किया जाए, तो यह सेहत को काफी लाभ पहुंचाते हैं। जी हां खाना खाने के बाद अजवाइन का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि अजवाइन में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट व एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी मौजूद होते है, जो स्वास्थ्य को कई फायदा पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं खाना खाने के बाद अजवाइन खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

खाना खाने के बाद अजवाइन खाने के 6 फायदे-
पाचन तंत्र होता है मजबूत
खाना खाने के बाद थोड़ी सी अजवाइन खाना पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अजवाइन का गर्म पानी के साथ सेवन करने से खाना आसानी से पच जाता है, जिससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है और अपच, एसिडिटी जैसी समस्या नहीं होती है।

उल्टी और पेट दर्द की समस्या होती है दूर
कई बार खाना खाने के बाद पेट दर्द, उल्टी, खट्टी डकार जैसी सम्सया हो जाती है, लेकिन अगर आप खाना खाने के बाद थोड़ी सी अजवाइन का काले नमक के साथ सेवन करते हैं, तो इससे पेट दर्द, उल्टी, खट्टी डकार जैसी समस्या दूर होती है।

वजन कम करने में मददगार
अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको खाना खाने के बाद थोड़ी सी अजवाइन का गर्म पानी के साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

मसूड़ों के लिए फायदेमंद
कोई कड़ी चीज खा लेने के बाद कई बार मसूड़ों में सूजन और दांत में दर्द की शिकायत हो जाती है, लेकिन खाना खाने के बाद अगर आप थोड़ी सी अजवाइन का सेवन करते हैं, तो इससे मसूड़ों में सूजन और दर्द की समस्या दूर होती है। आप चाहे तो अजवाइन का पाउडर बनाकर दांतों में लगा भी सकते हैं।

पेट में कीड़े की समस्या होती है दूर
पेट में कीड़े (Stomach Worms) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन पेट में कीड़े की शिकायत होने पर अगर आप खाना खाने के बाद थोड़ी सी अजवाइन का गर्म पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे कीड़े खत्म हो जाते हैं।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद
सर्दी-जुकाम (Cold) या गले में खराश की शिकायत होने पर अजवाइन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अजवाइन एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफेलेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रात में सोने से पहले अजवाइन का गर्म पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे सर्दी-जुकाम और खराश की समस्या दूर होती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info