Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गले में बलगम बनने का क्या कारण होता है? जानें किन लोगों को बनता है ज्यादा कफ
gale me cough: गले में कफ जमा होना एक सामान्य स्थिति होती है। लेकिन कुछ लोगों को बार-बार गले में कफ बनता है। ऐसे में व्यक्ति को गले से संबंधित (throat problem) समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर (weak immunity) होती है, उन्हें अधिक कफ बनने की शिकायत होती है। इसलिए पहले आपको इसके कारण का पता लगाना बहुत जरूरी है, इसके बाद ही गले में बनने वाले बलगम की समस्या को दूर किया जा सकता है।
गले में बलगम बनने का क्या कारण होता है?
गले में कफ या बलगम बनने के कई कारण हो सकते हैं। अकसर सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार होने पर गले में कफ जमा होने लगता है। वायरल या फ्लू होने पर गले में कफ बनता है, खांसी के साथ निकलने लगता है। इतना ही नहीं एलर्जिक रिएक्शन (allergic reaction) की वजह से भी गले में बलगम बनने लगता है। जानें गले में बलगम बनने के कारण-
बुखार, फ्लू या संक्रमण
एलर्जी
गले या नाक में संक्रमण होना
गले में खुजली
फेफड़ों से संबंधित रोग होना
धूम्रपान का सेवन करना
ये सभी गले में बलगम बनने के कारण हो सकते हैं।
गले में बलगम बनना क्या है?
शरीर में बनने वाला कफ एक तरल, चिपचिपा पदार्थ होता है। जो गले से खांसी के साथ निकलता है। कफ का निर्माण फेफड़ों और निचले श्वसन तंत्र के द्वारा किया जाता है। जो लोग अधिक बीमार रहते हैं, उनके शरीर में अधिक कफ बनता है और गले में जमा हो जाता है। इस जमा बलगम में बैक्टीरिया, वायरस जमा हो जाते हैं, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी होने लगती है। लंबे समय तक गले में जमा बलगम बीमारियों का कारण भी बन सकता है। इसलिए आपको बलगम बनने पर इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
किन लोगों को बनता है कफ?
वैसे तो सभी लोगों के शरीर में कफ का निर्माण होता है। लेकिन जिन लोगों को स्वास्थ्य समस्याएं अधिक होता है, या जो लोग अधिक बीमार रहते हैं उन्हें कफ बहुत ज्यादा बनता है।
फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का सामना कर रहे लोगों के शरीर में अधिक कफ का निर्माण होता है। जानें कफ ज्यादा क्यों बनता है?
जो लोग धूम्रपान का सेवन करते हैं, उन्हें भी अधिक कफ बनता है।
आयुर्वेद के अनुसार जब शरीर में कफ दोष बढ़ता है, तो अधिक कफ या बलगम का निर्माण होता है।
गले में बलगम बनने के लक्षण
गले में दर्द होना
गले में खुजली होना
जी मिचलना
बार-बार गला साफ करने की आदत
मुंह से बदबू आना
खांसी के साथ कफ निकलना
रात के समय खांसी अधिक होना
खराश महसूस होना
कफ कम करने के घरेलू उपाय
गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें: कफ निकालने के लिए आपको ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। कफ कम करने के लिए गर्म पेय पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करें। इसके लिए गर्म पानी पिएं। काढ़ा पिएं और सूप का सेवन करें। यह कफ को कम करने का अच्छा घरेलू नुस्खा है।
गरारे करें: गले से कफ निकालने के लिए नमक के पानी के गरारे करना भी अच्छा विकल्प है। इससे गले में खराश, खुजली की समस्या भी दूर होती है।
धूम्रपान से बचें: जो लोग ध्रूमपान करते हैं, उनके शरीर में अधिक बलगम का निर्माण होता है। इसलिए इसके सेवन से आपको बचना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |