healthplanet.net

Posted on

क्या सर्दियों में खाना चाहिए दही? जानिए इसके फायदे और नुकसान

दही एक प्रोबायोटिक है और इसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन कई लोग सर्दियों में दही का सेवन ये सोचकर नहीं करते कि ये उन्हें बेहद नुकसान पहुंचाएगा.

दही एक प्रोबायोटिक है और इसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. प्रोबायोटिक पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं. इससे डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रहता है. साथ ही दही (Curd) का सेवन इम्यून सिस्टम (Immune System) के लिए भी अच्छा है. लेकिन कई लोग सर्दियों में दही (Curd) का सेवन ये सोचकर नहीं करते कि ये उन्हें बेहद नुकसान पहुंचाएगा. जानिए क्यों दी जाती है सर्दियों में दही का सेवन न करने की सलाह-

आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में क्यों नहीं खाना चाहिए दही?
आयुर्वेद में सर्दियों के मौसम में दही का सेवन नुकसानदायक बताया गया है. इसके अनुसार ये म्यूकस को बढ़ाता है. इसकी प्रकृति कफ बढ़ाने वाली होती है इसलिए अगर आपको पहले से ही सांस से जुड़ी समस्याएं और खांसी सर्दी से जुड़ी प्रॉब्लम है तो दही के सेवन से परहेज करें. वहीं अगर दही का सेवन करते भी हैं तो शाम 5 बजे से पहले करें. सर्दियों में दही का सेवन ग्रंथियों से स्राव को बढ़ाता है, जिससे बलगम स्राव भी बढ़ता है. दही अतिरिक्त बलगम का निर्माण उन लोगों के लिए मुश्किल बना सकता है, जो पहले से ही श्वसन संक्रमण, अस्थमा, सर्दी और खांसी जैसी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. सर्दियों में खास तौर पर रात में दही के सेवन से बचें.
दही खाना फायदेमंद लेकिन इस वक्त न खाएं

दही का सेवन इम्युनिटी के लिए अच्छा है क्योंकि ये प्रोबायोटिक है. इसमें कैल्शियम, विटामिन B12 और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा होती है. सर्दियों में किसी भी तरह के इंफेक्शन से लड़ने में दही का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा. ये इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है.

हालांकि सर्दियों में दही खा सकते हैं, लेकिन ठंडा दही न खाएं. वहीं अगर आपको पहले से ही गला खराब होने या खांसी जुकाम की समस्या है तो दही बिल्कुल न खाएं. दही को दिन के समय खाएं और ध्यान रखें कि ये खट्टा न हो. 

अगर आपको दही से एलर्जी की समस्या है और इसे खाते ही खांसी, जुकाम और गला खराब होने की दिक्कत हो जाती है तो भी दही से परहेज करें. दही में ऐसे हेल्‍दी बैक्‍टीरिया होते हैं जो सर्दियों के मौसम में आंतों के लिए फायदेमंद होने के साथ ही पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

सर्दियों में पैरों की उंगलियों में आ गई है सूजन? अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खा

सर्दियों में दही खाना नुकसानदेह है, ऐसा नहीं है. ये फर्मेंटेड और विटामिन सी से भरपूर होता है. सर्दी और खांसी के उपचार में दही का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा. दही को दोपहर के भोजन में शामिल करें. शाम में 5 बजे के बाद दही खाने से बचें.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info