healthplanet.net

Posted on

Health tips: खांसी-जुकाम व गले की खराश से छुटकारा दिलाते हैं ये घरेलू नुस्खे


दौसा: सर्दी में छोटे बच्चों को जुकाम, गले में खराश, खांसी होना सामान्य बात है. बीमार होने पर परिजन छोटे बच्चों को बार-बार अस्पताल ले जाते हैं. जब​​कि, आयुर्वेद के घरेलू उपायों से उन्हें ऐसी बीमारियों से बचाया जा सकता है. इस संबंध में राजस्थान के दौसा में सिकराय आयुर्वेद अस्पताल के वैद्य डॉ.विजेंद्र सिंह मीणा ने कहा कि छोटे बच्चों को सर्दी से बचाव करने के लिए उनके कपड़ों का विशेष कर ध्यान रखना चाहिए. बच्चों को ऐसे गर्म कपड़े पहनाएं जो जल्दी से खुल नहीं सकें, जैस सिर पर टोपा, मौजे, जूते, इनर आदि. अगर बच्चे बीमार होते हैं तो उनका घर पर भी उपचार किया जा सकता है.

हल्का जुकाम है तो बच्चे की तेल से मालिश करें
आयुर्वेदिक डॉ.विजेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि जब 1 साल या 1 साल से छोटे बच्चे को सर्दी लग जाती है तो तिल के तेल को गर्म कर उसमें कुछ लहसुन की कली डालें और ठंडा होने पर बच्चे की अच्छे से मालिश करें. मालिश से बच्चे को तुरंत जुकाम से राहत मिलती है. वहीं बच्चों या बड़ों को खांसी या खराश होने पर अदरक का टुकड़ा चबाना चाहिए. अदरक के रस से खांसी व खराश से निजात मिलती है. इसके अलावा सर्दियों में च्यवनप्राश का सेवन भी काफी गुणकारी रहता है.

घर पर किए जा सकते हैं ये उपाय
सिकराय आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रभारी विजेंद्र सिंह बताते हैं कि घर पर भी सर्दियों से जुड़ी सामान्य बीमारियों का उपचार किया जा सकता है.

1. लौंग और शहद खाएं- खांसी या जुकाम होने पर लौंग का सेवन करें. लौंग को पीसकर शहद के साथ मिलाकर दिन में 2-3 बार खाने से खांसी में काफी राहत मिलती है.

2. तुलसी अदरक की चाय- बहती नाक और खांसी से परेशान हैं तो तुलसी और अदरक डालकर चाय बनाएं. इससे खांसी जुकाम में तुरंत आराम मिलेगा.

3. शहद और अदरक का रस- जुकाम-खांसी से राहत पाने के लिए शहद और अदरक का रस हल्का गरम करके पीने से तुरंत आराम मिलता है.

4. स्टीम लेना- सर्दी-खांसी में सबसे ज्यादा राहत भाप लेने से मिलती है. इससे बंद नाक खुल जाते हैं. सादा पानी की भाप लेने या ट्री ऑयल, यूकेलिप्टस ऑयल, लेमनग्रास ऑयल, लौंग का तेल डालकर भी भाप ली जा सकती है. इससे गले की खराश में बहुत आराम मिलेगा.

5. गरारे करें– अगर सर्दी के साथ गले में जकड़न, कफ और खांसी हो रही है तो नमक के पाने से गरारे जरूर करें. इससे गले में जमा कफ निकल जाएगा और गले के सूजन में आराम मिलेगा.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info