healthplanet.net

Posted on

इन सब्जियों का सेवन शुरू कर दें

1. लाल शिमला मिर्च: जुकाम को बढ़ने से रोकने के लिए और जुकाम होने पर दोनों ही स्थितियों में आपको लाल शिमला मिर्च का सेवन अधिक करना चाहिए. इसे सब्जी, सलाद या दूसरे फूड्स में मिलाकर खाएं.

2. आलू-टमाटर की सब्जी: आलू और टमाटर दोनों ही कई तरह के पोषक तत्वों से भरे होते हैं. लेकिन जब इन दोनों को मिलाकर इनकी सब्जी तैयार की जाती है तो यह तासीर में काफी गर्म हो जाती है. इस सब्जी का सेवन शरीर में ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिवायरल गुणों की वृद्धि करता है.

3. कद्दू की सब्जी: कद्दू भी तासीर में गर्म होता है और पोषण का खजाना होता है. जुकाम होने पर यह सब्जी आपको बदन दर्द और भारीपन से राहत दिलाती है.

हम आपको ये चीजें खाने की सलाह इसलिए दे रहे हैं क्योंकि इनमें विटमिन-सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. जुकाम को बढ़ने से रोकने के लिए यह विटमिन बहुत जरूरी होता है. लाल शिमला मिर्च में हरी, नारंगी और पीली शिमला मिर्च की तुलना में कहीं अधिक विटमिन सी होता है, कोल्ड को बुरी स्थिति में नहीं पहुंचने देता. इसका पूरा लाभ लेने के लिए हो सके तो लाल शिमला मिर्च को सलाद के रूप में या फूड पर ऊपर से गार्निश करके खाएं. क्योंकि पकाने के दौरान इसकी बहुत सी खूबियां कम हो जाती हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info