Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हर दिन इतने घंटे खड़े रहने से तेजी से कम हो जाएगा आपका वजन
बदलती जीवन शैली और बढ़ते तनाव के बीच वजन बढ़ना एक आम समस्या हो गई है. हो सकता है आप भी वजन कम करने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हो. या हो सकता है वजन करने के लिए आप जिम में पसीना बहाने में आलस कर रह रहे हैं.
बदलती जीवन शैली और बढ़ते तनाव के बीच वजन बढ़ना एक आम समस्या हो गई है. हो सकता है आप भी वजन कम करने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हो. या हो सकता है वजन करने के लिए आप जिम में पसीना बहाने में आलस कर रह रहे हैं. लेकिन अब एक नई शोध से पता चला है कि दिन में सिर्फ खड़ रहकर आपके वजन में कमी आ सकती है. शोध से स्पष्ट हुआ है कि दिन में करीब छह घंटे तक खड़े रहकर आपके अतिरिक्त वजन में कमी आ सकती है. शोधकर्ताओं ने पाया है कि खड़े रहने से बैठने की तुलना में प्रति मिनट 0.15 कैलोरी ज्यादा खपत होती है.
दिन में करीब छह घंटे बैठने के बजाय खड़े रहने से करीब 65 किलोग्राम के वयस्क में छह घंटे में 54 कैलोरी अतिरिक्त खर्च होती है. अमेरिका स्थित मायो क्लीनिक इन रोचेस्टर के प्रोफेसर फ्रांसिस्को लोपेज जिमेनेज ने कहा, 'खड़े होने से सिर्फ कैलोरी की ही खपत नहीं होती है, बल्कि यह मांसपेशियों की गति से दिल के दौरे, स्ट्रोक व मधुमेह की दर में कमी से जुड़ा हुआ है. इसलिए खड़े होने का फायदा वजन के नियंत्रण से कहीं ज्यादा है.'
बेक्ड फूड
इन सात दिनों तक आप बेक्ड फूड बिल्कुल नहीं खाए. इसका मतलब यह हुआ कि आप इस दौरान केक, कुकीज, मफिंस, ब्रेड आदि खाने से परहेज करे. यहीं नहीं आप इस दौरान बेक्ड चिप्स ,बेक्ड स्नैक आदि भी खाने से बचे. किसी भी तरह की मिठाई को आप हर्गिज नहीं खाए. अगर आप कुछ मीठा खाना ही चाहते है तो सिर्फ ताजा फल खाए.
तला हुआ भोजन
तले हुए भोजन में कैलोरी और नमक बहुत ज्यादा होता है. इसलिए आप मछली, पॉल्टी फॉर्म प्रोडक्ट या कोई भी वैसा मीट नहीं खाए जो तला हुआ हो. साथ ही फ्रेंच फ्राईज, पोटैटो चिप्स,ब्रेड पकौड़ा,समोसा, फ्राइड वेजिटेबल खाने से भी आप बचे. आप वैसी चीजें खाए जो कम प्रोटीन वाली हो और तली हुई नहीं हो.
| --------------------------- | --------------------------- |