Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्रोहन रोग (Crohn’s disease) एक लंबे समय तक चलने वाली बीमारी है जिसके कारण पाचन तंत्र के परत में सूजन हो जाती है।
सूजन पाचन तंत्र के किसी भी हिस्से (मुंह से लेकर मलद्वार तक) को प्रभावित कर सकती है, लेकिन आमतौर पर यह छोटी आंत (इलियम) या बड़ी आंत (कोलन) को प्रभावित करती है।
क्रोहन रोग के सामान्य लक्षण निम्न हैं:
दस्त
पेट में दर्द
थकान (अत्यधिक थकान)
वजन कम होना
मल में खून और म्यूकस (mucus) आना
क्रोहन रोग से पीड़ित कुछ लोगों में कभी-कभी लंबे समय तक कोई लक्षण दिखायी नहीं देता हैं जबकि कई बार ये लक्षण काफी हल्के नजर आते हैं। इसे रिमिशन कहा जाता है। रिमिशन में एक अवधि के दौरान लक्षण काफी बढ़ जाते हैं और कुछ विशेष परेशानियां उत्पन्न करते हैं।
क्रोहन रोग के लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि आपके पाचन तंत्र के किस हिस्से में सूजन है।
सामान्य लक्षणों में शामिल है:
अक्सर दस्त
होना
पेट में दर्द
और ऐंठन, जो आमतौर पर खाने के बाद बदतर हो
अधिक थकान
बेवजह वजन कम होना
मल में खून और म्यूकस आना
आपको इन सारे लक्षणों या इनमें से किसी एक लक्षण का अनुभव हो सकता है। कुछ लोगों को गंभीर लक्षण महसूस हो सकते हैं जबकि कुछ लोग केवल हल्के लक्षण महसूस करते हैं।
ये समस्याएं हफ्तों या महीनों तक बनी रह सकती हैं। इस दौरान या तो आपको बहुत हल्के लक्षण नजर आएँगे या कोई लक्षण नहीं दिखेंगे (इसे रिमिशन कहा जाता है)। इसके साथ ही कभी-कभी लक्षण काफी बढ़ जाते हैं (जिसे रिलैप्स कहा जाता है)।
कम सामान्य लक्षणों में शामिल है:
38 ° C (100 ° F) या इससे अधिक तापमान (बुखार)
उबकाई आना (मतली)
उल्टी
जोड़ों का दर्द और सूजन (अर्थराइटिस
)
आंखों की सूजन और जलन (यूवाइटिस
)
पैरों की त्वचा में दर्द, लालिमा और सूजन
मुंह का अल्सर
क्रोहन रोग से पीड़ित बच्चों का विकास सामान्य से काफी धीमी गति से होता है। क्योंकि सूजन के कारण शरीर भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है।
| --------------------------- | --------------------------- |