Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हर 3 घंटे में खाना या दिन में सिर्फ 3 बार खाना, जानिए क्या है ज्यादा फायदेमंद
जानिए दिन में हर घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाने से आपको क्या फायदा होता है!
कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि हर तीन घंटे में एक बार यानि दिन में छह बार खाना चाहिए जबकि कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि दिन में तीन बार ही खाना चाहिए। इस बारे में आपको मुंबई स्थित नानावती सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में न्यूट्रीशन डॉक्टर उषाकिरण ससोदिया विस्तार से बता रही हैं।
कम खाना बेहतर
थोड़ा-थोड़ा खाना हमेशा बेहतर होता है। इससे आपका मेटाबोलिज्म बेहतर नबना रहता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। जाहिर है खाने के बीच लंबा अंतर रखने से आपके मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है।
वजन कम करने के लिए कैलोरी कम करने का तरीका
आपको कम कैलोरी और अधिक फाइबर वाली चीजें खानी चाहिए। चॉकलेट या आइसक्रीम खाने के बजाय फल खाएं। कितना खाया है इस पर ध्यान देने की बजाय कैलोरी और क्या खा रहे हैं इस पर ध्यान दें।
6 बार खाने में मात्रा का रखें ध्यान
अगर आप 6 बार खा रहे हैं, तो आपको खाने की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। यानि आपको अधिक कैलोरी का सेवन नहीं करना चाहिए। यानि हर मील में कैलोरी की मात्रा कम कर देनी चाहिए।
6 मील में क्या खाएं
आपको इस दौरान फल, जैसे सेब या संतरा, नट, जैसे अखरोट या बादाम, स्प्राउट, मकई चैट या भुना हुआ स्नैक्स आदि चीजें खानी चाहिए।
कैलोरी का ऐसे रखें ध्यान
आपको पूरे दिन काम करने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है। जो चीजें आप खाते हैं वो व्यक्ति की फिजिकल एक्टिविटी, ऐज, सेक्स और क्लिनिकल कंडीशन पर डिपेंड करता है। यानि वजन कम करने के एकमात्र तरीका यह है कि कम खाएं।
भूख लगने पर ही खाने से क्या होता है
जाहिर है बॉडी आपको भूख का सिग्नल देती है। लेकिन तृप्ति का संकेत दिमाग देता है। लेकिन सारी चीजें इस बात पर डिपेंड है कि आप भूख को कम करने के लिए सही चीजें ही खाएं।
खाना व्यक्तिगत पसंद का हो
सभी लोगों का खाने का एक अलग तरीका है। सभी का शारीरिक रूप भी अलग है। इसके लावा ऐज, सेक्स, बीएमआर और एक्टिविटी भी अलग-अलग है। इसलिए खाने की प्लानिंग व्यक्तिगत पसंद के आधार पर होनी चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |