Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
इन फलों को कभी न खाएं एक साथ, एक्सपर्ट से जानें कैसे सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर
हम में से कई लोग फ्रूट्स खाना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। फ्रूट्स चाट तैयार करने के लिए हम कई तरह के फलों को मिलाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे फ्रूट्स कॉम्बिनेशन होते हैं, जिसका सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अगर आप इ न फ्रूट्स कॉम्बिनेशन का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकती है। इससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है। साथ ही कई लोगों में एलर्जी की परेशानी बढ़ जाती है। आज हम इस लेख में कुछ ऐसे ही फ्रूट्स कॉम्बिनेशन के बारे में डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से जानेंगे, जो आपके सेहत पर विपरीत असर डाल सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं किन फलों को एक साथ नहीं खाना चाहिए?
कौन-कौन से फल एक साथ नहीं खाने चाहिए? (which foods should not be eaten together)
तरबूज
गर्मियों में तरबूज का सेवन काफी ज्यादा किया जाता है। यह एक ऐसा फल है, जिसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। बाकि फलों की तुलना में इसे पचाना भी आसान होता है। लेकिन आपको बता दें कि तरबूज को हमेशा अकेले की खाना चाहिए।
डायटीशियन का कहना है कि इसे किसी भी फल के साथ मिक्स करके न खाएं। अगर आप तरबूज को किसी फल के साथ मिक्स करके खाते हैं, तो यह आपका पाचन बिगाड़ सकता है। यही बात खरबूजे पर भी लागू होती है।
संतरा और दूध
संतरा के साथ कभी भी दूध न लें। दूध और संतरा का एक साथ सेवन करने से आपको पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। साथ ही संतरे में एसिड होता है, जो शरीर के एंजाइम को नष्ट कर सकता है। जिसका असर पाचन पर पड़ सकता है। इससे बगलम और कफ की समस्या हो सकती है। इसी तरह दूध के साथ अन्य खट्टे फल जैसे- अनानास, नींबू, अंगूर जैसे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि, आप मीठे फलों का सेवन दूध के साथ कर सकते हैं।
नींबू और पपीता
कामिनी कुमारी बताती हैं कि खट्टे फलों को कभी भी मीठे फलों के साथ नहीं खाना चाहिए। इतना ही नहीं, फ्रूट चाट बनाते समय अगर आप इसपर नींबू का रस छिड़कते हैं, तो यह आपका सेहत बिगाड़ सकते हैं। खासतौर पर अगर आप नींबू के साथ पपीता का सेवन करते हैं, तो यह आपके हीमोग्लोबिन पर बुरा असर डाल सकता है। साथ ही इसके कारण एनीमिया जैसी परेशानी हो सकती है।
गाजर और संतरा
अगर आप फ्रूट चाट बनाते वक्त गाजर और संतरा को एक साथ मिलाकर खा रहे हैं, तो इससे आपके सेहत पर असर पड़ सकता है। गाजर और संतरा का एक साथ सेवन करने से किडनी पर इसका बुरा असर हो सकता है। यह कॉम्बिनेशन सीने में जलन और पित्त की समस्या को उत्पन्न कर सकता है। इसलिए कोशिश करें कि गाजर और संतरा का एक साथ सेवन न करें।
केला और अमरुद
केला और अमरुद का भी एक साथ गलती से भी सेवन न करें। एक साथ केला और अमरुद के सेवन से पेट में गैस और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। साथ ही इसके कारण सिरदर्द को भी बढ़ावा मिल सकता है। इसलिए कोशिश करें कि केला और अमरुद एक साथ न खाएं।
खुबानी और अनार
अगर आप फ्रूट चाट की प्लेट में अनार और खुबानी को एक साथ जोड़ रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। दरअसल, खुबानी और अनार दोनों ही प्रोटीन और शुगर का समृद्ध स्त्रोत होता है। ऐसे में दोनों का एक साथ सेवन करने से आपके पाचन से जुड़ी परेशानी को हो सकती है। साथ ही सीने में जलन, एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।
फ्रूट चाट स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आपका शरीर डिटॉक्स होता है। हालांकि, डेडली फ्रूट्स कॉम्बिनेशन का सेवन करने से बचें। कभी भी 4 से 5 तरह के फल से अधिक फ्रूट्स को मिक्स न करें। इससे सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |