healthplanet.net

Posted on

रात को सोने से पहले कच्चा लहसुन खाने के 6 फायदे-

वजन कम करने में मददगार

रात को सोने से पहले लहसुन का सेवन करने से वजन (Weight) कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि लहसुन में एंटी ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में जमी अधिक चर्बी को कम करने में मदद करते हैं।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत होने पर रात को सोने से पहले कच्चे लहसुन का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन में एंटी हाइपरलिपिडेमिया गुण पाया जाता है, इसलिए अगर आप रात को सोने से पहले लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

लहसुन एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रात को सोने से पहले लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

अर्थराइटिस (Arthritis) होने पर जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत हो जाती है, लेकिन जोड़ों में दर्द और सूजन होने पर लहसुन का सेवन लाभकारी होता है। क्योंकि लहसुन में एंटी अर्थराइटिस और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद

दांत में दर्द या मसूड़ों में सूजन की शिकायत होने पर रात को सोने से पहले लहसुन का सेवन करना चाहिए। क्योंकि लहसुन के अंदर पाए जाने वाले एंटीमाइक्रोबॉयल गुण कैविटी को दूर करने में मददगार साबित होता है। साथ ही लहसुन मसूड़ों की बीमारी से लड़ने में भी मदद करता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info