healthplanet.net

Posted on


जिस तरह प्रेग्‍नेंसी के बाद मां को अपना पूरा ख्‍याल रखना होता है, ठीक उसी प्रकार उस वक्‍त उसके नवजात शिशु को भी खास देखभाल की जरूरत होती है. जन्म के तुरंत बाद बच्चा पूरी तरह से दूसरों पर निर्भर रहता है. यह ऐसा वक्‍त होता है, जब बच्‍चे का शारीररिक व मानसिक विकास होता है. इस दौरान उसे अच्‍छी देखभाल की जरूरत होती है. नवजात शिशु की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है जिसकी वजह से उसे बीमारियों का खतरा भी बना रहता है. ऐसे में बच्‍चे की साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्‍यान रखना चाहिए. बच्चो को रोज नहलाना चाहिए. साथ ही बच्‍चे की बेबी ऑयल की मदद से मालिश करनी चाहिए. बच्‍चे की अच्‍छी सेहत के लिए मां के दूध के साथ साथ बच्चे की साफ-सफाई भी बेहद जरूरी है. बच्‍चे को रोज नहलाने से उसके शरीर का विकास अच्छी तरह से होता है. दरअसल नवजात शिशु को संक्रमण और बीमारियों का खतरा सबसे अधिक होता है. इसके अलावा वह बोलने व प्रतिक्रिया देने में भी असमर्थ होते हैं जिसकी वजह से वह अपनी तकलीफ मां तक पहुंचा पाते. ऐसे में बीमारी का खतरा बना रहता है. जरूरी है कि बच्‍चे को रोजाना दिन में किसी ब्रेस्‍टफीडिंग के तुरंत बाद न करें मालिश

बच्चे को दूध पिलाने के तुरंत बाद मालिश करने से बच्‍चे को अपच और उल्‍टी हो सकती है. इसके लिए आप कम से कम आधे घंटे बाद बच्चे की मालिश करें. बच्‍चे की मालिश सही रूप से करने से उसका विकास तेजी से होता है और उसके शरीर व मांसपेशियों को आराम मिलता है. मालिश से बच्‍चे के मन में खुशी वाला हॉर्मोन ऑक्‍सीटोसीन जारी होने लगता है और बच्‍चे का तनाव कम होता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info