healthplanet.net

Posted on

चेहरे के अनचाहे तिलों को गायब करने के कारगर टिप्स, चंद दिनों में दिखेगा असर -

एपल विनेगर

एपल विनेगर यानी सेब के सिरके से चेहरे या शरीर के किसी भी हिस्से से तिल हटाए जा सकते हैं। अच्छी क्वालिटी के सेब के सिरके को रात के समय चेहरे पर लगाएं। तिल वाली जगहों पर धीरे धीरे अच्छे से मसाज करें। रात भर के लिए इसे चेहरे पर लगा छोड़ दें और सुबह उठने के बाद चेहरे को अच्छे फेसवॉश से साफ कर लें। एक दो सप्ताह में चेहरे के तिल हल्के पड़ जाएंगे और महीने भर में तिल खत्म हो जाएंगे।

लहुसन का पेस्ट
लहुसन को छीलकर इसकी कलियों का पेस्ट बनाकर रख लें। अब इस पेस्ट को तिल वाली जगह पर लगाएं और सूखने दे। कुछ दिनों तक नियमित रूप से ऐसा करने से चेहरे के तिल धीरे धीरे साफ हो जाएंगे।

फूलगोभी
आपको यकीन तो नहीं होगा लेकिन फूलगोभी सच में तिल को हल्का करती है। फूलगोभी का रस निकाल कर इसे तिल वाली जगह पर लगाएं। नियमित तौर पर ऐसा करने पर तिल के साथ साथ चेहरे पर दिखने वाले दाग धब्बे भी खत्म हो जाते हैं।

कच्चा आलू
चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए कच्चा आलू ब्यूटी एक्सपर्ट की पसंद बना हुआ है। दरअसल इसमे मौजूद एंटी ऑक्सिडेंट होते हैं जो प्राकृतिक ब्लीच का काम करते हैं। आप कच्चे आलू की स्लाइस से तिल वालूी जगहों पर हल्के हाथ से मसाज कीजिए। आप चाहें तो कच्चे आलू का रस निकाल कर इसके रस को चेहरे पर मास्क की तरह लगा सकती है। इससे तिल के साथ साथ चेहरे की झुर्रियां भी गायब हो जाएंगी।

केले का छिलका
केले के साथ साथ केले का छिलका काफी उपयोगी होता है। चेहरे के तिल हटाने में ये बहुत कारगर होता है। आप केले के छिलके के अंदर का नर्म वाला हिस्सा तिल वाली जगह पररखिए और उस पर कोई साफ कपड़ा, पट्टी या टेप चिपका दीजिए। रात भर इसे ऐसे ही बंधा छोड़ दीजिए और सुबह उठकर हटा लीजिए। रोज रात को ये तरीका अपनाने से तिल और मस्से तक समाप्त हो जाते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info