Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
किडनी के मरीज चावल, रोटी का प्रयोग न करें
किडनी के मरीज चावल और रोटी का प्रयोग अधिक न करें, ज्यादा प्रोटीन और विटामिन युक्त आहार लें। यह जानकारी गुरुवार को सिविल सर्जन डॉक्टर जयकिशोर ने नागरिक अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दी। उन्होंने बताया कि डीसीडीसी किडनी केयर सेंटर में हर महीने करीब 600 मरीज डायलिसिस को पहुंच रहे हैं। इस दौरान केक काटकर खुशी व्यक्त की गई की सोनीपत में किडनी का बेहतर इलाज हो रहा है।
सिविल सर्जन ने बताया कि किडनी शरीर का अहम अंग है। नियमित रूप से व्यायाम, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच, नमक का सेवन कम, शराब और धूमपान छोड़ने से किडनी को स्वस्थ रखा जा सकता है। जबकि पीपीपी मोड के नोडल अधिकारी डाॅ. संदीप कुमार लठवाल ने बताया कि नागरिक अस्पताल में डीसीडीसी किडनी केयर की शुरुआत 29 जनवरी, 2018 में हुई थी। सेंटर में डायलिसिस की 14 मशीनें हैं। सेंटर में बीपीएल, एससी और सरकारी विभागों के कर्मचारियों को निशुल्क एवं अन्य व्यक्तियों को निजी अस्पतालों से 50 से 60 प्रतिशत सस्ती सुविधाएं दी जाती हैं।
यह ध्यान रखें किडनी के रोगी
किडनी मरीजों को आहार में संतुलित मात्रा में पानी एवं पेय पदार्थ लेना चाहिए। चावल और रोटी का प्रयोग अधिक न करें, ऐसा इसलिए क्योंकि रोटी में फास्फोरस की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा खाने में फल और हरी सब्जियों का इस्तेमाल किडनी के लिए लाभकारी होता है।
| --------------------------- | --------------------------- |