Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
जवाब- नही.
रात में सोने से पहले करेंगे ये 4 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, तो थकान दूर होने के साथ नींद भी आएगी अच्छी
तनावपूर्ण मांसपेशियों को आराम दिलाने का सबसे अच्छा उपाय स्ट्रेचिंग है। इसी तरह पूरे दिन की थकावट को सोने से पहले कुछ स्ट्रेचिंग करके दूर किया जा सकता है। इससे ना केवल आपको आराम मिलता है बल्कि यह मांसपेशियों को लचीला बनाने में मदद करता है। सोने से पहले स्ट्रेचिंग करने से इसका आपके शरीर पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। यह आपके पूरे दिन के तनाव को दूर करके सोते समय आपके शरीर और दिमाग को शांत रखने में मदद करता है। जानें, कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बारे में जो सोने से पहले करने से नींद अच्छी आती है।
यह स्ट्रेच एक्सरसाइज कमर के निचले हिस्से को आराम दिलाने में मदद करती हैं जिसे आसानी से बेड पर किया जा सकता है। इसे करने के लिए बेड पर लेट जाएं। उसके बाद अपने दोनों घुटने सीने के पास लेकर आएं और अब उन्हें शरीर के दाईं तरफ क्रॉस कर दें। अब इसके बाद अपने हाथों को टी पोजीशन में फैलाएं और अपने सिर को बाईं तरफ घुमाएं। इस पोजीशन में 30 सेकेंड तक रहें। उसके बाद अपने घुटनों को उठाएं और दूसरी तरफ करें। हेल्दी जीवन जीने के लिए नियमित करें वर्कआउट, जानें इसके ये 13 फायदे
नी हग स्ट्रेच
यह कमर के लिए एक साधारण और प्रभावी स्ट्रेच है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और अपने पैरों को फैला लें। अब अपने दाएं पैर को सीने के पास लाएं और दाएं पैर को आराम करने दें। हाथों की मदद से घुटने को सीने के जितने पास ला सकें लेकर आएं। यह आपके कंधे, गर्दन से तनाव दूर करने में मदद करता है। इस पोजीशन में 30 सेकेंड तक रहें। उसके बाद इसी तरह दाएं पैर से करें।
हैप्पी बेबी
यह एक्सरसाइज कूल्हे और कमर के निचले हिस्से से तनाव दूर करने में मदद करती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों घुटनों को मोड़ लें। उसके बाद हाथों की मदद से पंजे को पकड़ लें। इसके बाद घुटनों को अपनी छाती की साइड में फर्श लाएं। इससे कंधों और सिर को आराम मिलता है। इस पोजीशन में 30 सेकेंड तक रहें।
कोबरा
यह स्ट्रेचिंग पेट, छाती और गर्दन की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करती है। इसके साथ ही रीढ़ की हड्डी का लचीलापन बढ़ाती है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और अपने हाथों को इस तरह से फैलाए जैसे पुश-अप कर रहे हों। इसके बाद अपने हाथों को छाती के लेवल पर रखें और अपने धड़ को ऊपर उठाएं। जैसे ही आप अपने धड़ को उठाएं तो अपनी कोहनी को थोड़ा से मोड़ लें। यह आपकी गर्दन और छाती की मांसपेशियों को स्ट्रेच करने में मदद करता है। इस पोजीशन में 30 सेकेंड तक रहें और उसके बाद अपने धड़ को नीचे कर लें।
| --------------------------- | --------------------------- |