healthplanet.net

Posted on

काम की बात: रात में सोने से पहले पीजिए गर्म पानी, इन स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम हो जाएगा कम
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। वहीं यदि पानी को हल्का गुनगुना करके पिया जाए तो इसके लाभ कई गुना तक बढ़ जाते हैं। पानी शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने के साथ मूत्र को बढ़ाता है जिससे शरीर से अनावश्यक विषाक्तता बाहर निकल जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रात में सोने से पहले यदि आप रोजाना गर्म पानी पीते हैं तो सेहत के लिए यह कई प्रकार से लाभदायक हो सकता है।

अध्ययनों के मुताबिक ठंडे पानी की जगह सभी लोगों को गुनगुना पानी पीने की आदत डालनी चाहिए। रात को सोने से पहले 1 गिलास गर्म पानी पीकर आप कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।
रात में पीजिए गर्म पानी
रात को सोने से पहले गर्म पानी पीने से शरीर हाइड़्रेटेड रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह कोशिकाओं को पोषण प्रदान करेगा और शरीर को भीतर से ताज़ा करने के लिए कोशिकाओं से विषाक्त पदार्थों को निकालने में भी सहायक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से पेट के ऐंठन या दर्द को कम करने में भी मदद मिले सकती है।
मूड सुधारने के लिए फायदेमंद
रात में सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से आपकी मूड सही रहता है। साल 2014 में किए गए एक अध्ययन के अनुसार पानी की कमी आपके मूड को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है, ऐसे में अधिक पानी पीकर आप इस तरह की समस्याओं को आसानी से कम कर सकते हैं। अध्ययन में पाया गया कि जो लोग आम तौर पर अधिक मात्रा में पानी पीते हैं उनका मूड शांत और सकारात्मक बना रहता है।
मेटाबॉलिज्म में होता है सुधार
अध्ययनों में पाया गया है कि गर्म पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है और स्वस्थ तरीके से वजन कम करने में मदद मिलती है। मूल रूप से, गर्म पानी आपके आहार में वसा के अणुओं को तेजी से तोड़ने में मदद करता है, जिससे वजन कम होता है। ऐसे में रात में खाना खाने के बाद एक गिलास गर्म पानी पीकर आप इस तरह के स्वास्थ्य लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
पाचन के लिए है बेहतर
भोजन के बाद गर्म पानी पीने से पाचन बेहतर बना रहता है। पाचन के साथ गर्म पानी पीना रक्त प्रवाह बढ़ने, मांसपेशियों को आराम देने और शरीर की विषाक्तता को कम करने में भी सहायक माना जाता है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि रात के समय गर्म पानी पीने वाले लोगों को एसिडिटी की समस्या भी कम होती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info