healthplanet.net

Posted on

सुरक्षित सुनने के लिए 10 सुझाव
1. इयरप्लग्स का इस्तेमाल करें

आप तेज आवाज के संपर्क में जितनी देर रहेंगे आपके सुनने की शक्ति के लिए वह उतना ही हानिकारक हो सकता है। अपने कान को इयरप्लग्स या इयरमफ्स से सुरक्षित रखें। और शोर से जितनी जल्दी हो सके दूर चले जाएं। अगर आप शोर वाली जगह को छोड़ नहीं सकते हैं तो नियमित विराम लीजिये जो आपके कानों को उबरने का थोड़ा समय देगा।
2. संगीत को धीमा रखिये

अपना निजी म्यूजिक प्लेयर बहुत तेज़ आवाज़ पर मत सुनिए और कभी इतना तेज़ मत रखिये की बाहर का कुछ सुनाई ना दे। अगर संगीत आपको असहज लगता है या हेडफोन लगाने पर आपको बाहर की आवाज़ नहीं सुनाई देती तो यह बहुत तेज़ है। अगर आपके बगल वाला इंसान आपके हेडफोन से संगीत सुन रहा है तो इसका मतलब यह बहुत तेज़ है।
3. 60:60 नियम का इस्तेमाल करिये

संगीत का आनंद लेने के लिए अपने म्यूज़िक प्लेयर पर ज़्यादा से ज़्यादा 60% आवाज पर दिन भर में 60 मिनट से ज़्यादा न सुनें। यदि आपके फोन में स्मार्ट वॉल्यूम की सुविधा है तो इसका उपयोग करें। यह आवाज को नियंत्रित करने में आपकी सहायता करेगा।
4. हेडफोन पहनें

अगर आप अपने निजी म्यूजिक प्लेयर पर संगीत सुन रहे हैं तो नॉइस कैन्सलिंग हेडफोन या पुराने मफ टाइप हेडफोन का इस्तेमाल करिये। यह पीछे की आवाज़ को रोकता है और आपको आवाज कम रखने की सहूलियत देता है। इयरबड्स हेडफोन या इन इयर हेडफोन बाहरी आवाज़ को रोकने में कम प्रभावशाली पाए गए हैं। अपने हेडफोन से नियमित विराम लेने का प्रयास करें ताकि आपके कानों को आराम मिल सके।
5. आवाज कम रखें

अपने टीवी, रेडियो या हाई फाई नॉच की आवाज कम रखें। आवाज़ में हल्की सी कमी आपके सुनने की शक्ति को नुकसान पहुँचने के खतरे में बहुत अंतर पैदा कर सकती है। अगर बात करने के लिए आपको जोर से बोलने की ज़रूरत पड़ती है तो आवाज कम कर दीजिए।
6. जब आप लाइव म्यूजिक सुन रहे हों तो इयरप्लग का इस्तेमाल करें

ये औसत ध्वनि के स्तर को 15 से 35 डेसिबल तक कम कर सकते हैं। यह लाइव म्यूजिक की जगह पर बड़ी मात्रा में मिल जाते हैं और आपके संगीत सुनने के आनंद को खराब नहीं करते हैं।
7. काम की जगह शोर को नजरंदाज न करें

अगर आप काम की जगह शोर का अनुभव करते हैं तो अपने ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट या मैनेजर से बात करिये और शोर कम करने के लिए सलाह मांगें और कान की सुरक्षा के उपकरण भी।
8. कान संरक्षक (ear protector) पहनिए

अगर आप आवाज़ वाले उपकरण इस्तेमाल कर रहे हैं जैसे कि पावर ड्रिल, आरी, सैंडर्स या घास काटने की मशीन तो कान संरक्षक (ear protector) पहनिए।
9. कार में सावधान रहें

बन्द जगह में संगीत सुनना आपकी श्रवण शक्ति खराब होने के खतरे को बढ़ा सकता है। ज़्यादा देर तक ज़्यादा तेज़ संगीत मत सुनिए।
10. हीयरिंग डीटॉक्स लें

तेज़ आवाज़ के सम्पर्क में आने के बाद अपने कानों को उससे उबरने के लिए समय दीजिये। एक्शन ऑन हियरिंग लॉस के अनुसार, 100dB साउंड में लगभग दो घंटे बिताने के बाद आपको अपने कानों के लिए कम से कम 16 घंटे के आराम की आवश्यकता होती है, उदाहरण के लिए एक क्लब में। इस रीकवरी समय को कम करने से स्थायी बहरेपन का खतरा बढ़ जाता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info