Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
स्टेज 1. स्टेटोसिस- Steatosis
लिवर सिरोसिस की बीमारी का पहला चरण स्टेटोसिस है। इस स्थिति में आपके लिवर में गंभीर सूजन हो सकती है। आपका शरीर जब संक्रमण या बीमारी होने पर इससे लड़ने की कोशिश करता है, इस स्थिति की वजह से सूजन होती है। लंबे समय तक सूजन बने रहने पर लिवर को गंभीर नुकसान हो सकता है। पहले स्टेज में सही समय पर इलाज लेने से बीमारी दूर हो सकती है।
स्टेज 2. फाइब्रोसिस- Fibrosis
लिवर सिरोसिस की बीमारी का दूसरा स्टेज फाइब्रोसिस होता है। लिवर में सूजन होने के कारण होने वाले नुकसान की वजह से इस स्टेज में लिवर में घाव भी हो जाता है। इसके साथ ही आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है। इस स्टेज में सिरोसिस पहुंचने पर आपका लिवर ठीक से काम नहीं करता है और इसकी वजह से डाइजेशन पर बुरा असर होता है।
स्टेज 3. सिरोसिस- Cirrhosis
लिवर सिरोसिस की बीमारी का तीसरा स्टेज सिरोसिस है। इस स्टेज में आपके लिवर में बीमारी पूरी तरह से फैल जाती है। तीसरे स्टेज में बीमारी पहुंचने के कारण लिवर की कोशिकाओं पर गंभीर असर पड़ता है और इसकी वजह से किशिकाओं पर निशान भी पड़ने लगते हैं। इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और लिवर फेलियर की समस्या भी हो सकती है।
स्टेज 4. लिवर फेलियर- Liver Failure
लिवर की बीमारी का चौथा चरण लिवर फेलियर है। इसे सिरोसिस का आखिरी स्टेज माना जाता है। इस स्टेज में आपका लिवर पूरी तरह से काम करना बंद कर देता है। सही समय पर इलाज न होने से मरीज की मौत भी हो जाती है।
| --------------------------- | --------------------------- |