healthplanet.net

Posted on


सिफलिस के लक्षण


स्टेज 1: इस स्टेज में संक्रमण के दो से चार सप्ताह बाद लक्षण दिखने शुरू होते हैं। इसमें दर्द रहित घाव बनते हैं, जहां से बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश करता है। यह घाव अक्सर गुप्तांगों पर होता है। अगर आप इंफेक्टेड साथी के साथ ओरल सेक्स करते हैं, तो यह घाव मुंह में भी देखा जा सकता है। यह आमतौर पर एक से पांच सप्ताह में अपने आप ठीक हो जाता है।





स्टेज 2: जब किसी कारण संक्रमण का इलाज नहीं हो पता है, तब स्टेज-2 के लक्षण छह से 12 सप्ताह बाद दिखने शुरू होते हैं। इन लक्षणों में बुखार, सिर दर्द, जोड़ों का दर्द, भूख न लगना, गुप्तांगों पर दानें निकलना, मुंह पर लाल चकत्तेदार फुंसियां निकलना, गले में खराश, स्तन में सूजन, कमर और गर्दन में दर्द और थकान आदि होते हैं।


स्टेज 3: 10 से 40 साल के बाद, स्टेज 3 के लक्षण दिखाई देते हैं। उनमें मस्तिष्क और हृदय की क्षति, याद्दाश्त की समस्या और संतुलन की समस्या शामिल हैं। ऐसे अन्य कई लक्षण हैं जिनका उल्लेख नहीं किया जा सकता। यदि आपके पास सिफलिस के दुष्प्रभावों के बारे में कोई प्रश्न हैं, तो कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info