healthplanet.net

Posted on

कुछ लोगों को स्ट्रेस, डिप्रेशन या फिर कई अन्य कारणों से रात में सोने में दिक्कत होती है या फिर काफी देर में नींद आती है ऐसे में 4-7-8 ब्रीदिंग एक्सरसाइज काफी हेल्फुल होती है. यह एक्सरसाइज आपके शरीर को रिलैक्स मोड की ओर ले जाती है. इसके अलावा, इससे आपके रक्तचाप और हृदय गति को कम करने में भी मदद मिलती है.

4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक के फायदे
दिमाग को शांत करने में मदद करती है
4-7-8 सांस लेने का आपके दिमाग पर सीधा असर पड़ता है. अगर आप स्ट्रेस फील कर रहे हैं या फिर किसी बात से चिंतित है या फिर आपको डर लग रहा है तो आप इस तकनीक से सांस लेकर रिलीफ फील कर सकते हैं. इससे आपको नेगेटिव विचार दूर करने में भी मदद मिलती है.

नींद को बढ़ावा देता है
सांस लेने की इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा नींद में मिलता है. कुछ लोगों को स्ट्रेस, डिप्रेशन या फिर कई अन्य कारणों से रात में सोने में दिक्कत होती है या फिर काफी देर में नींद आती है ऐसे में 4-7-8 ब्रीदिंग एक्सरसाइज काफी हेल्फुल होती है. यह एक्सरसाइज आपके शरीर को रिलैक्स मोड की ओर ले जाती है. इसके अलावा, इससे आपके रक्तचाप और हृदय गति को कम करने में भी मदद मिलती है.

तनाव और चिंता कम करता है
4-7-8 एक्सरसाइज से एक बड़ा फायदा तनाव और चिंता को कम करने में भी मिलता है. यह तकनीक आपके शरीर के पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम को सक्रिय करती है और आपको शांत करने में मदद करती है.

एकाग्रता में सुधार: अगर आपको किसी काम में फोकस करने में समस्या आ रही है तो यह कुछ देर का ब्रेक ले और इस ब्रीदिंग एक्सरसाइज को कुछ मिनट के लिए करें. इससे एकाग्रता स्तर को काफी बढ़ावा मिलता है.

थकान को कम करता है: दिनभर काम करने के बाद थकान होना लाजमी है. 4-7-8 एक्सरसाइज आपके उच्च रक्तचाप को कम करती है और आपकी थकान को दूर करती है. इससे माइग्रेन के लक्षणों में भी सुधार होता है. इसके अलावा जिन लोगों का व्यवहार आक्रामक होता है उनके लिए भी यह काफी फायदेमंद होती है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info