Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सर्दियों में सोने से पहले शरीर के इन हिस्सों पर लगाएं तेल, त्वचा पर होंगे अनोखे फायदे
तलवों की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है-
Massage benefits: सर्दियों के दौरान त्वचा का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है. वहीं सर्दी के मौसम में त्वचा की ड्राइनेस दूर करने के लिए लोग अलग-अलग स्किन केयर ट्रीटमेंट ट्राई करते हैं लेकिन क्या आपने कभी नाइट स्किन केयर टिप्स फॉलो किया है. जी हां, सर्दियों मे रात को सोने से पहले कुछ बॉडी पार्ट्स (Body parts) पर तेल लगाने से आपको एक साथ कई फायदे मिल सकते हैं.
सर्दियों में स्किन की नमी बरकरार रखने के लिए कई लोग ऑयल का इस्तेमाल करते हैं. वहीं कुछ लोग सर्दी की धूप में लेट कर बॉडी मसाज करवाने के भी बेहद शौकीन होते हैं. हालांकि सर्दियों में रात को शरीर के कुछ हिस्सों पर तेल से मालिश करना काफी फायदेमंद होता है. तो आइए जानते हैं सर्दियों में कुछ बॉडी पार्ट्स पर तेल लगाने के फायदे.
तेल मालिश के फायदे
फुट मसाज करें
सर्दियों के दौरान रात को सोने से पहले पैर के तलवों की मसाज करना काफी फायदेमंद होता है. इससे न सिर्फ आपको नींद अच्छी आती है बल्कि आंखों की रोशनी भी तेज होती है. साथ ही सरसों के तेल से तलवों की मसाज करने पर शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बॉडी स्ट्रॉन्ग बनती है. इसके अलावा वजन कम करने के लिए भी पैरों की मालिश करना अच्छा ऑप्शन होता है.
नाभि की मालिश करें
सर्दियों में नाभि की मालिश करना भी स्किन केयर का काफी असरदार नुस्खा माना जाता है. सोने से पहले नाभि पर सरसों का तेल लगाने से होंठ सॉफ्ट और पिंक बने रहते हैं. साथ ही पेट दर्द, डाइजेशन, आंखों में जलन या खुजली से छुटकारा पाने के लिए नाभि की मालिश करना बेहतर विकल्प साबित होता है. वहीं सर्दियों में त्वचा को मुलायम बनाने के लिए आप नाभि की मालिश कर सकते हैं.
सरसों के तेल से करें मालिश
सर्दी में मालिश करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल बेस्ट होता है. इसमें मौजूद विटामिन ई त्वचा को पोषण देकर चमक बरकरार रखने में सहायक होता है.
वहीं एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल तत्वों से भरपूर सरसों का तेल स्किन को रैशेज, इंफेक्शन और टोक्सिन्नस फ्री करने में कारगर होता है. सर्दियों में नियमित रूप से सरसों का तेल लगाने से त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रहती है.
| --------------------------- | --------------------------- |