healthplanet.net

Posted on

क्या सुबह खाली पेट संतरा खा सकते हैं? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

खाली पेट संतरे का सेवन करने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं। इसलिए खाली पेट संतरे का सेवन करने से बचें।
संतरा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आप अपनी स्किन पर निखार पा सकते हैं। साथ ही यह शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या खाली पेट संतरे के सेवन कर सकते हैं? क्या खाली पेट संतरे के सेवन से शरीर को फायदा होता है? क्या खाली पेट संतरे के सेवन करने से शरीर को नुकसान होता है? अगर आपके मन में इस तरह के सवाल हैं, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस विषय पर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बात दी। आइए जानते हैं क्या कहती हैं एक्सपर्ट?
क्या खाली पेट खा सकते हैं संतरा?
डायटीशियन का कहना है कि खाली पेट संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका कारण संतरे का अम्लीय गुण होता है। जी हां, संतरा ही नहीं, बल्कि किसी भी सिट्रिक फूड्स का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। अगर आप खट्टे फलों का खाली पेट सेवन करते हैं, तो इससे पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। डायटीशियन का कहना है कि अगर आप खाली पेट संतरे का सेवन करते हैं, तो इससे गैस्ट्राइटिस का खतरा बढ़ सकता है। यह आपके पेट की लाइंस को प्रभावित करती हैं। ऐसे में आपको मतली, उल्टी जैसी परेशानी का अनुभव हो सकता है। वहीं, अगर आप पहले से गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स (gastroesophageal reflux) से पीड़ित हैं, तो खाली पेट संतरे का सेवन न करें। इससे आपकी स्थिति और अधिक खराब हो सकती है।


खाली पेट संतरा खाने के नुकसान
बढ़ा सकता है ब्लड शुगर
अगर आप खाली पेट संतरे का जूस या फिर संतरा खाते हैं, तो आज से यह आदत बदल लें। खाली पेट संतरा या जूस पीने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। इस तरह की परेशानी से बढ़ने के लिए सुबह के वक्त संतरे का सेवन न करें। वहीं, अगर आपको डायबिटीज है, तो सीमित मात्रा में संतरा खाएं।
पेट की समस्या

खाली पेट विटामिन सी से युक्त खाद्य पदार्थों का कम से कम मात्रा में सेवन करना चाहिए। वहीं, संतरे में काफी ज्यादा मात्रा में फाइबर, जो पेट में दर्द और डायरिया जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है। ऐसे में सुबह खाली पेट संतरा न खाएं।
हड्डियों को हो सकता है नुकसान
संतरे में खट्टापन होता है, जिससे हड्डियों में समस्या हो सकती है। यह जोड़ों में सूजन की समस्या को बढ़ा सकता है। इसके अलावा शरीर में विटामिन सी की अधिकता से कैल्शियम की कमी हो सकती है, जिससे आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। ज्यादा संतरा खाने से भी ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या बढ़ सकती है।
बढ़ा सकता है वजन

शरीर के मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन सी जरूरी है, लेकिन अगर विटामिन सी की खाद्य पादार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो यह नुकसानदेय हो सकता है। खाली पेट संतरा खाने से मेटाबॉलिज्म खराब होता है, जो वजन बढ़ने की समस्या को ट्रिगर कर सकता है।

खाली पेट संतरा या फिर संतरे के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। यह आपकी समस्या को ट्रिगर कर सकता है। साथ ही इससे आपका पाचन बिगड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि खाली संतरे का सेवन सही समय पर करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info