healthplanet.net

Posted on

क्या डायबिटीज में गुड़ की चाय पी सकते हैं? जानें एकदम सही जवाब
गुड़ सेहत के लिए बेहद उपयोगी है. ज्यादातर लोग तो गुड़ की चाय भी पीते हैं, लेकिन डायबिटीज मरीज गुड़ की चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें इसका सही जवाब.
बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान में अपना ध्यान रखना बेहद जरूरी है. खराब खान-पान के चलते ज्यादातर लोग डायबिटीज की चपेट में आ जाते हैं. यही वजह है कि उनका ब्लड शुगर बिगड़ता रहता है. ऐसे मरीजों को अपना विशेष ख्याल रखना पड़ता है. किस चीज का सेवन करना चाहिए और किसका नहीं ये भी बड़ा प्रश्न होता है. कई लोग यह भी सोचते हैं कि डायबिटीज में गुड़ वाली चाय पीनी चाहिए या नहीं. तो आइए जानते हैं कि इसके फायदे और नुकसान.
चीनी से ज्यादा फायदेमंद होता है गुड़

गुड़ वाली चाय डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन इसका सेवन करने से पहले आपको कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है. बता दें कि चीनी से ज्यादा गुड़ फायदेमंद होता है. गुड़ में फास्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है. इसके अलावा इसमें कई विटामिन और खनिज भी पाए जाते हैं. सर्दियों में गुड़ का सेवन करने से शरीर में गर्मी पैदा होती है, जिससे आप अंदर से गर्म रहते हैं. यदि आप मसालेदार खाना खा लेते हैं, तो आप गुड़ का सेवन कर सकते हैं.

क्या गुड़ की चाय से बढ़ सकता है ब्लड शुगर?

बता दें कि डायबिटीज में गुड़ की चाय पी सकते हैं. हालांकि, इससे बहुत अधिक नुकसान नहीं होता है. बस आपको ध्यान रखना होगा कि आप इसका सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें, क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है. ऐसे में गुड़ के सेवन से शरीर को गर्माहट तो मिलती है पर ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है. इसलिए कोशिश करें कि ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए सीमित मात्रा में ही गुड़ की चाय पिएं.

मरीजों को इन बातों का भी रखना चाहिए ध्यान

- डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का बेहद ध्यान रखना चाहिए. बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी चीज का सेवन नहीं करें.
- इसके अलावा अपनी डाइट में अधिक से अधिक हरी सब्जियां खानी चाहिए और फलों को शामिल करना चाहिए.
- हमेशा कोशिश करें कि थोड़े-थोड़े समय अंतराल पर कुछ न कुछ खाते रहें, ताकि शरीर में इंसुलिन का स्तर बना रहे.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info