healthplanet.net

Posted on

अश्वगंधा और शतावरी के फायदे: इन 5 परेशानियों को दूर करते हैं अश्वगंधा और शतावरी, जानें प्रयोग का तरीका

आयुर्वेद में अश्वगंधा और शतावरी का इस्तेमाल काफी लंबे समय से किया जा रहा है। इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की मदद से कई गंभीर समस्याओं का इलाज किया जा सकता है। इसके अलग-अलग फायदों के बारे में आप काफी अच्छे से जानते होंगे, लेकिन क्या आप इन दोनों के मिश्रण से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो इस लेख में हम आपको अश्वगंधा और शतावरी के फायदों के बारे में बताएंगे। एक ओर अश्वगंधा का इस्तेमाल जहां शरीर की मजबूती को बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं, शतावरी प्रजनन प्रक्रिया और पाचन को दुरुस्त करने में आपकी मदद कर सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं अश्वगंधा और शतावरी के फायदों ( ashwagandha and shatavari benefits ) के बारे में-
अश्वंगधा और शतावरी के फायदे - Ashwagandha and Shatavari Benefits

अश्वंगधा और शतावरी दोनो पौधों की जड़ों से प्राप्त होते हैं। शतावरी के पौधों में करीब 100 जड़े होती हैं। इन दोनों का इस्तेमाल वजन को बढ़ाने के साथ-साथ ब्लड को साफ करने के लिए भी किया जाता है।
1. तनाव को करे कम

अश्वगंधा और शतावरी के इस्तेमाल से ( ashwagandha aur shatavari ke fayde ) तनाव को कम किया जा सकता है। दरअसल, इन दोनों का मिश्रण शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन के स्तर को कम किया जा सकता है। दरअसल, शरीर में कोर्सटिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ने से ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ती है। जिससे शरीर को कई तरह की बीमारियां हो सकती है। ऐसे में शतावरी और अश्वगंधा इन बीमारियों को दूर करने में लाभकारी होता है। इसके अलावा शतावरी की तासीर काफी ठंडी होती है, जो आपके दिमाग को शांत करके स्ट्रेस को दूर करने में आपकी मदद कर सकती है।


2. बालों के लिए फायदेमंद

आयुर्वेद में अश्वगंधा और शतावरी का इस्तेमाल बालों से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए किया जा सकता है। इन जड़ी-बूटियों के इस्तेमाल से बालों की जड़ों तक ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो आपके बालों को बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ रखने में भी मददगार हो सकते हैं। अगर आप रोजाना 1 गिलास दूध के साथ शतावरी और अश्वगंधा का चूर्ण लेते हैं, तो इससे आपके बाल मजबूत और लंबे हो सकते हैं।
3. कैंसर से करे बचाव

शतावरी और अश्वगंधा एंटीकैंसर गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें एंटीट्यूमर गुण भी होता है, जो कैंसर से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से शरीर को हानिकारक कोशिकाओं से लड़ने में मदद मिल सकती है।
4. दिमाग को करे तेज

अश्वगंधा और शतावरी का इस्तेमाल करने से नर्वस सेल्स को मजबूत किया जा सकता है। साथ ही यह आपके दिमाग को तेज करने में भी असरदार होता है। यह आपके दिमाग को शांत करके एकाग्रता बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। शतावरी और अश्वगंधा के चूर्ण के साथ आप त्रिफला चूर्ण का भी सेवन कर सकते हैं। यह आपके लिए काफी प्रभावी है।
5. पुरुष हार्मोंस में करे सुधार

अश्वगंधा और शतावरी का सेवन पुरुषों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मददगारहोता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्पर्म काउंट को बढ़ाने में असरदार हो सकते हैं। साथ ही यह शरीर के प्राइवेट हिस्सों में ब्लड फ्लो को बेहतर करने में आपकी मदद कर सकता है।


कैसे करें इसका सेवन - How to Use Ashwagandha and Shatavari
अश्वगंधा और शतावरी का प्रयोग आप कई तरीकों से कर सकते हैं।
कई लोग इसका सेवन चाय मे मिलाकर करते हैं।
वहीं, दूध के साथ भी शतावरी और अश्वंगधा का प्रयोग किया जा सकता है।
बाजार में शतावरी और अश्वंगधा की गोलियां भी उपलब्ध हैं। जिसका सेवन आप आयुर्वेद एक्सपर्ट के परामर्शानुसार कर सकते हैं।

अश्वंगधा और शतावरी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में इसका सेवन न करें। अगर आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो आपको डायरिया, पेट में दर्द और ऐंठन से जुड़ी समस्या हो सकती है। वहीं, गर्भवती और दूध पिलाने वाली महिलाओं को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ताकि इससे किसी तरह का साइड-इफेक्ट न हो।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info