healthplanet.net

Posted on

विटामिन सी की कमी से मेटाबॉलिज्म खराब होता है और फैट सेल्स बढ़ने लगते हैं, जिससे वजन बढ़ जाता है.

क्या आपको मोटा-पतला बनाने में विटामिन्स की भी होती है भूमिका? जानें शरीर का वजन नियंत्रित करने वाले विटामिन्स :-

विटामिन डी

विटामिन डी शरीर के लिए बहुत असरदार और जरूरी होता है जो आपके शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने के लिए और आपकी हड्डियों को मजबूत करने में आपकी मदद करता है। कुछ लोगों के ये भ्रम है कि विटामिन डी आपके वजन को कम कर सकता है। लेकिन इससे आपके वजन को बहुत ज्यादा असर नहीं होता है।

बी विटामिन

शरीर में जिस तरीके से अन्य विटामिन्स की जरूरत होती है उसी तरह से विटामिन बी भी शरीर के लिए काफी जरूरी होता है। विटामिन बी में ये सभी विटामिन्स शामिल हैं:

बी-12।
बायोटिन।
फोलेट।
बी-6।
पैंटोथेनिक एसिड।
नियासिन।
राइबोफ्लेविन।
थायमिन।

जब विटमिन बी की कमी के कारण शरीर में मौजूद अलग-अलग विटामिन्स को प्रभावित होना पड़ता है जिसके कारण मेटाबॉलिज्म बाधित हो सकता है। आपको बता दें कि आपके चयापचय के लिए बी-12 प्रोटीन और वसा बहुत जरूरी होता है, ऐसे ही थायमिन शरीर को वसा, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट को चयापचय बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही इन सभी पोषक तत्वों का काम हमारे शरीर में पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करने का भी काम होता है। एक्सपर्ट बताती हैं कि विटामिन बी की पूर्ति करना जरूरी है कि तभी आप अपने शरीर में चयापचय को बढ़ावा दे सकते हैं। इसकी मदद से आपके वजन को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए जरूरी है कि आप रोजाना अपनी डाइट में विटामिन बी से युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। आप लीन मीट, समुद्री भोजन, साबुत अनाज, कुछ फल, पालक और आलू जैसी सब्जियां अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

विटामिन सी

विटामिन सी आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है ये तो आप सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं विटामिन सी आपके वजन पर भी असर डालता है। जी हां, आपको सुनकर थोड़ा अजीब लगे लेकिन ये सच है कि विटामिन सी न सिर्फ आपको बीमारियों से दूर रखने में मददगार होता है बल्कि ये आपके वजन को भी कम कर सकता है। डॉक्टर शीनू संजीव बताती हैं कि लोग अक्सर नींबू का रस सुबह खाली पेट पिया करते हैं जिसकी मदद से उनकी चर्बी कम होती है। आपको बता दें कि नींबू में भारी मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ पेट की समस्याओं से दूर रखता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर फल और खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें।

विटामिन ई

शरीर में मौजूद हानिकारक कणों को बाहर निकालने के लिए और शरीर को स्वस्थ रखने में विटामिन ई की एक अहम भूमिका है। विटामिन ई एक एंटीऑक्सीडेंट है जिसकी मदद से आप कई समस्याओं से दूर रह सकते हैं। एक्सपर्ट शीनू संजीव के मुताबिक, विटामिन ई आपके वजन को या चर्बी को कम नहीं करता लेकिन ये आपके शरीर में आई सूजन को कम करने का काम करता है। इसके साथ ही ये एलडीएल कोलेस्ट्रॉल से होने वाले बुरे असर को कम करने का काम करता है। विटामिन ई की पूर्ति करने के लिए आप अपनी डाइट में जैतून का तेल, नट्स, सूरजमुखी के बीज, एवोकैडो, गेहूं के रोगाणु, पालक, आदि हैं।

विटामिन ए

विटमिन ए शरीर के कई कार्यों को बढ़ावा देने के साथ आपको स्वस्थ रखने का काम करता है। आपको बता दें कि विटामिन ए दो प्रकार के होते हैं जिसमें पहला विटामिन ए पशु स्रोतों होता है। दूसरे प्रकार का विटामिन ए पौधे आधारित स्रोतों से आती है। हालांकि विटामिन ए सीधा आपके वजन को कम करने में मदद नहीं करता है लेकिन ये आपके वजन को कई तरीकों से असर करता है। यह लोगों को वजन कम करने में मदद करने में एक अप्रत्यक्ष सहयोगी है। विटामिन ए अंगों में बहुत अधिक सेलुलर समर्थन प्रदान करता है जो आपके शरीर को चयापचय स्तर पर मदद कर सकता है। इतना ही नहीं विटामिन ए में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपको लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके साथ ही ये आपको बढ़ते वजन से होने वाले हृदय रोग को भी कम करने में आपकी सहायता करता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info