Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
फाइबर से पेट भरे होने का अहसास होता है, जिससे आप कम भोजन करते हैं. इस तरह अंकुरित अनाज भूख को कम करके वजन कम करने में मदद करता है. चूंकि, इसमें कैलोरी की मात्रा बिल्कुल ही नहीं होती है और प्रोटीन से भरपूर होता है, ऐसे में ओवरवेट लोगों को इसका सेवन करना चाहिए.
अंकुरित अनाज में मौजूद पौष्टिक तत्व
कई तरह के न्यूट्रिएंट्स का खजाना होता है अंकुरित अनाज. ऐसा इसलिए, क्योंकि आप इसे कई अलग-अलग अनाज को एक साथ मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं. इसमें प्रोटीन, डायटरी फाइबर, आयरन, कई तरह के विटामिंस, एन्जाइम्स, थियामिन, फोलेट, कैल्शियम, फॉस्फोरस, कॉपर, जिंक, मैंगनीज, पोटैशियम आदि भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं.
स्प्राउट्स कैसे करता है वजन कम
फाइबर से भरपूर होता है अंकुरित अनाज. फाइबर से पेट भरे होने का अहसास होता है, जिससे आप कम भोजन करते हैं. इस तरह अंकुरित अनाज भूख को कम करके वजन कम करने में मदद करता है.
चूंकि, इसमें कैलोरी की मात्रा बिल्कुल ही नहीं होती है और प्रोटीन से भरपूर होता है, ऐसे में ओवरवेट लोगों को इसका सेवन करना चाहिए. खासकर, प्रीमेनोपॉज की अवस्था से गुजर रही मोटापे से ग्रस्त महिलाओं को भी इसका सेवन करने से लाभ होता है.
अंकुरित मूंगफली पेट की चर्बी, कमर का साइज, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं. दोपहर के भोजन में आप अंकुरित सलाद शामिल करें. इससे तृप्ति महसूस होती है और वजन घटाने को बढ़ावा देने में बेहद फायदेमंद है.
बीन्स स्प्राउट्स वसा में कम होते हैं. स्नैक्स जो कैलोरी और वसा में कम और फाइबर में उच्च होते हैं, शरीर के वजन को कम करने के लिए उपयोगी होते हैं.
एक अध्ययन में पाया गया कि पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स, विशेष रूप से फाइबर, आपके पेट को लंबे समय तक भरे रखते हैं, जिससे आप अनावश्यक भोजन करने से बच जाते हैं. ऐसे में आप जितना कम बिंज ईटिंग करेंगे, उतना ही कम आपका वजन बढ़ेगा.
| --------------------------- | --------------------------- |