Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं लौकी और पालक का जूस
कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर आप लौकी और पालक का जूस पी सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपको स्वस्थ और हृदय रोगों से दूर रख सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती है। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल के कारण आपको हाई ब्लड प्रेशर और हृदय समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा रक्त धमनियों में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से पोषक तत्वों और ऑक्सीजन के परिवहन में बाधाएं आ सकती है। इन कारणों से आपका संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से मोटापा भी बढ़ने लगता है, जिससे आप धीरे-धीरे कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए आपको अपने खानपान और शारीरिक गतिविधियों पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता होती है, जिससे आप स्वस्थ रह सके। कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप लौकी और पालक का जूस पी सकते हैं। इन दोनों के मिश्रण से बना जूस आपके शरीर में फैट की मात्रा को कम करता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को कम किया जा सकता है। दरअसल हरी पत्तेदार सब्जियों में किसी भी तरह का फैट नहीं पाया जाता है, जिसकी वजह से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। आइए लौकी और पालक के जूस के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए लौकी और पालक जूस
1. फैट कम करने में फायदेमंद
लौकी और पालक का जूस आपके शरीर में फैट कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल लौकी और पालक जूस में विटामिन सी, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स और जिंक पाए जाते हैं, जो शरीर में फैट को जमा नहीं होने देते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपको स्वस्थ तरीके से हेल्दी रहने में सहायता करते हैं। आप सुबह खाली पेट में लौकी और पालक का जूस एक डिटॉक्स जूस के रूप में पी सकते हैं। इससे आपकी सेहत को काफी लाभ मिल सकता है।
2. वजन कम करने में सहायक
कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के कारण अक्सर आपका वजन बहुत अधिक बढ़ जाता है। अगर आप बराबर ऑयली और बाहर के खाने का सेवन करते हैं, तो आपका मोटापा और अधिक बढ़ सकता है। जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियां आपको घेर सकती है। इससे बचने के लिए आप लौकी और पालक के जूस में थोड़ी मात्रा में काला नमक मिलाकर दोपहर या सुबह नाश्ते के साथ पी सकते हैं। इसके अलावा हमेशा घर का बना खाना खाने की कोशिश करें।
3. लिवर के लिए उपयोगी
बढ़े हुए फैट या कोलेस्ट्रॉल लेवल के कारण आपको लिवर से संबंधित समस्याएं भी हो सकती है। आपके लिवर में सूजन ऑयली फूड्स के सेवन, शराब और सिगरेट पीने के कारण हो सकती है। ऐसे में आप हेल्दी डाइट के साथ एनर्जी ड्रिंक के रूप में लौकी और पालक का जूस पी सकते हैं। इससे आपके लिवर में होने वाली सूजन से राहत मिल सकती है। इससे बैड कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। हालांकि आपको ऑयली फूड्स न खाने के साथ-साथ सिरगेट और शराब भी नहीं पीना चाहिए।
4. ब्लड फ्लो सही करे
हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल के कारण आपके शरीर का ब्लड फ्लो प्रभावित हो सकता है। जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट समस्याएं और रक्त संचार प्रभावित होने के कारण नसों में सूजन की दिक्कत हो सकती है। इसे दूर करने के लिए आप लौकी और पालक का जूस जरूर पिएं। इसमें मौजदू प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन ए और आयरन खून की कमी और संचार को सही कर सकता है। इससे मस्तिष्क संबंधी समस्याएं भी नहीं होती है।
कैसे बनाएं लौकी और पालक का जूस
कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए आप आसान तरीके से घर पर ही लौकी और पालक का जूस बना सकते हैं। इसके लिए आप लौकी को छिलकर साफ कर लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर पालक को अच्छे से साफ करके उसे बारीक काट लें। फिर इसे ब्लेंड करके पीस लें। इसका जूस बना लें। फिर आप चाहे तो इसमें अजवाइन, जीरा और काला नमक का पाउडर भी मिला सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। आप इसमें पुदीना या धनिया की पत्तियां भी डाल सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |