Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
अर्थराइटिस के मरीज इन 5 तरह से करें लहसुन का इस्तेमाल, दर्द और सूजन से मिलेगी राहत
अर्थराइटिस में लहसुन खाने के फायदे: अर्थराइटिस में लहसुन का सेवन पुराना देसी उपचार है। ये दर्द कम करता है और फिर सूजन में भी कमी लाता है।
अर्थराइटिस या गठिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें लोग जोड़ों के दर्द और सूजन से परेशान रहते हैं। उम्र बढ़ने के साथ या कुछ खास परिस्थितियों में ये समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में मरीज को पहले तो डॉक्टरी इलाज लेना चाहिए और दूसरा उसको अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करना चाहिए। जैसे कि डाइट में उन चीजों को शामिल करें जो कि गठिया के दर्द और सूजन में कमी लाए। ऐसा ही एक चीज है लहसुन (benefits of garlic in arthritis)। अर्थराइटिस में इसका सेवन फायदेमंद है। इसके अलावा ये अर्थराइटिस का देसी इलाज (home remedies for arthritis) भी है। तो, आइए हम आपको बताते हैं अर्थराइटिस या गठिया में लहसुन का इस्तेमाल कैसे करें।
अर्थराइटिस में इन 5 तरह से करें लहसुन का इस्तेमाल-Ways to use garlic in arthritis in hindi
1. रोजाना खाली पेट खाएं लहसुन की 1 कली
अर्थराइटिस में लहसुन खाने के फायदेकई हैं। दरअसल, ये एंटीइंफ्लेमेटी गुणों से भरपूर है जो कि दर्द कम करने में सहायक हो सकता है। साथ ही ये प्रो इंफ्लेमेटरी साइटोकिन्स (cytokines) के प्रभाव को सीमित करता है। इसलिए, लहसुन सूजन से लड़ने में मदद कर सकता है और गठिया के कारण होने वाली मांसपेशियों की क्षति को रोकने में भी मदद कर सकता है। इसलिए रोजाना खाली पेट 1 लहसुन की कली खाना हड्डियों में टिशू डैमेज को रोक सकता है और अर्थराइटिस की समस्या को कम कर सकता है।
2. लगाएं लहसुन का तेल
लहसुन का तेल हड्डियों के हमेशा कारगर रहा है। ये दो तरीके से काम करता है। पहला आप इस तेल को दर्द वाली जगह पर लगा सकते हैं, जो कि दर्द में कमी लाने में मदद कर सकता है। दूसरा ये आपकी हड्डियों के बीच खिंचाव और घर्षण को कम कर सकता है जो कि गठिया की समस्या को कम करने में मददगार है।
3. लहसुन का लेप लगाएं
लहसुन का लेप दर्द को खींच सकता है और तेज दर्द से राहत दिला सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी बस आपको लहसुन को पीस कर और उसमें हल्दी मिला कर एक लेप बनाना है। अब इस लेप में सरसों का तेल मिला कर हल्का सा गर्म कर लें। अब इसे दर्द वाली जगह पर लगाएं। दर्द कम होने तक इसे रहने दें और फिर 1 घंटे बाद इसे निकाल लें।
4. रात को सोने से पहले खाएं भूने हुए लहसुन
रात को सोने से पहले भूने हुए लहसुन का सेवन आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है और सूजन बढ़ाने वाले तत्वों में कमी लाता है। साथ ही ये एंटीइंफ्लेमेटरी है इसलिए ये दर्द और सूजन को कम कर सकता है। रेगुलर ऐसा करना गठिया के दर्द और सूजन से राहत पाने में मदद कर सकता है।
5. लहसुन का दूध पिएं
लहसुन का दूध पीने के फायदे (lahsun ka dudh peene ke fayde) कई हैं, जिनमें से एक है अर्थराइटिस के दर्द से आराम पाना। दरअसल, रोजाना 1 गिलास लहसुन वाला दूध पीने से आपकी इम्यूनिटी तो बढ़ती ही है, बल्कि ये शरीर में सूजन और दर्द को रोकता है। तो, अगर आपको गठिया की समस्या है तो 1 गिलास दूध लें, पैन में डालें, इसमें कुछ लहसुन की कली डालें और उबाल लें। फिर इसका सेवन करें। इस तरह लहसुन अर्थराइटिस के मरीजों के लिए काम आ सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |