healthplanet.net

Posted on

लहसुन खाना भी सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक, जानें किन लोगों को रहना चाहिए इससे दूर

लहसुन वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन अगर आपको इस तरह की समास्याएं हैं तो ऐसे में आपको लहुसन से बना लेनी चाहिए दूरी


लहसुन खाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होता है,आयुर्वेद में लहसुन को ब्लड प्रेशर कम करने के लिए जाना जाता है. इसके साथ ही लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि इसके केवल फायदे ही हैं. जी हां जहां एक तरफ लहसुन आपकी सेहत का ख्याल रखता है वहीं दूसरी तरफ वो आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान भी पहुंचा सकता है.

लहसुन कैंसर से लेकर हार्ट तक के मरीजों को खाने के लिए बोला जाता है, इसका प्रयोग औषधि के तौर पर भी होता है और ये आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाने का काम करता है साथ ही कई सारी बीमारियों से भी दूर रखता है, लेकिन इसके इस्तेमाल से कई बार आपको और कई सारी तकलीफ हो सकती है. तो चलिए जानते हैं आखिर लहसुन किस तरह से आपको नुकसान पहुंचा सकता है.

1. ब्लड प्रेशर
जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है उन्हें लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए और अगर आप कर भी रहे हैं तो उसकी मात्रा कम रखें ताकि वो आपके शरीर और स्वास्थ के लिए किसी तरह से नुकसानदेह साबित ना हो. क्योंकि जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है उनके लिए लहसुन घातक साबित हो सकता है.

2. बल्ड की कमी
अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो ऐसे में आपको लहसुन के इस्तेमाल से खुद को दूर खना चाहिए क्योंकि लहसुन का सेवन करने से आपके अंदर और ज्यादा खून की कमी हो सकती है, ऐसे में आप इससे दूरी बना ले, क्योंकि लहसुन खाने से खून कम बनता है.

3. एसिडिटी
आजकल गैस और एसिडिटी की समस्या बेहद आम हो गई है हर दूसरे व्यक्ति में इसकी समस्या देखने को मिल रही है. पेट में दर्द,पेट फूलना बेहद आम है, ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में लहसुन का सेवन ना ही करें तो सही है. एसिडिटी की समस्या में लहसुन के सेवन से बचना चाहिए.

4. मुंह की बदबू
अगर किसी को मुंह से बदबू आने की शिकायत है, तो उन्हे लहसुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. क्योंकि लहसुन खाने से मुंह की बदबू को और बढ़ सकती है. ऐसे में आप लहसुन को ना खाएं क्योंकि वो आपके स्मेल को और खराब कर देगी.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info