Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
लहसुन में एलिसिन से एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। एलिसिन मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। यह सूजन और सूजन को कम करने और रक्त परिसंचरण में सुधार करने में भी मदद करता है। ये लाभकारी प्रभाव त्वचा को अधिक पोषक तत्व प्राप्त करने की अनुमति देते हैं।
लहसुन के स्किन के लिये फायदे -
पिंपल्स (Pimples)
लहसुन (Pimples) की मदद से आप अपने पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. अगर आपको पिंपल्स की समस्या ज्यादा है तो लहसुन की कुछ कालिया लें इन कलियों का पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट में वाइट विनेगर आधा चम्मच मिलाएं. अब इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा ले. इससे आपके पिंपल्स में काफी आराम मिलेगा.
स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks)
लहसुन (Garlic) में स्ट्रेच मार्क (Stretch Marks) का इलाज छिपा हुआ होता है. अगर आपकी स्किन पर स्ट्रेच मार्क है तो लहसुन से आप इसका इलाज कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले 1 बड़े चम्मच में सरसों के तेल को गर्म करें. इसमें दो से तीन लहसुन की कलियां डालें. अब लहसुन को हल्का सा ब्राउन करके इसे आंच से उतार लें और थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दे. हल्का गुनगुना रहने पर आप इस तेल से स्ट्रेच मार्क पर मसाज करें. इससे कुछ ही दिनों में स्ट्रेच मार्क दूर हो जाएंगे.
फोड़े फुंसी (Boils Pimple)
अगर आपके चेहरे पर फोड़े फुंसी की समस्या हो रही है तो ऐसे में भी आपको लहसुन से काफी मदद मिलेगी. खून में खराबी होने की वजह से चेहरे पर फोड़े फुंसी होने लगते हैं. अगर आप भी इसका इलाज चाहते हैं तो आप भी इससे निजात पा सकते हैं इसके लिए आप एक चौथाई कप पानी ले इसे अच्छी तरह से गर्म कर लें. इसमें लहसुन के रस की कुछ बूंदें मिलाएं. इस पानी को रोजाना फोड़े फुंसियों को साफ करने से आपको काफी राहत मिल जाएगी.
झुर्रियां (wrinkles)
तनाव ग्रस्त जीवन शैली और बढ़ती उम्र के चलते आपके शरीर में झुर्रियां पड़ रही होगी. अगर आप झुर्रियों से परेशान हैं तो आप अपनी स्किन को टाइट करने के लिए भी लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं. सुबह खाली पेट एक कली लहसुन की खाने से स्किन की झुर्रियां कम हो जाती है. इसके साथ ही लहसुन और शहद और नींबू को एक साथ मिलाकर खाने से भी स्किन को काफी फायदा मिलता है.
| --------------------------- | --------------------------- |