healthplanet.net

Posted on

छोटे बच्चों के लिए देसी तरह से बनाएं उबटन, बेबी का रंग होगा गोरा
बच्चों के चेहरे और हाथ-पैरों पर काफी बाल होते हैं, ऐसे में इनको हटाने के लिए उबटन किया जाता है। इसके अलावा बच्चों के शरीर की रंगत निखारने के लिए भी उबटन किया जा सकता है।

घर पर जब नन्हां बच्चा आता है तो अक्सर बड़े लोग तरह-तरह की सलाह देते हैं। इनमें से एक उबटन करने को लेकर होती है। जिस तरह बच्चे के लिए मसाज जरूरी होती है, उसी तरह उबटन भी जरूरी है। उबटन से न सिर्फ बच्चे का रंग गोरा होता है बल्कि रोएं हटाने में भी मददगार है। इससे बच्चे की रंगत निखरती है।यहां हम बता रहे हैं देसी तरीके से उबटन बनाने का तरीका, देखिए-
उबटन बनाने के लिए चाहिए...
- दूध
- आटा
- बेसन
- शहद
- मलाई
- हल्दी
- सरसों का तेल

कैसे बनाएं उबटन

इसे बनाने के लिए पहले ड्राई चीजों को मिक्स करें फिर इसमें शहद मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा दूध मिलाएं। ध्यान रखें कि मिश्रण को बहुत ज्यादा टाइट या बहुत ज्यादा लूज नहीं बनाना है। जब आप दूध डाल रहे हों तब मलाई भी मिला दें। अंत में सरसों का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को हाथ से मिलाएं और आटे की लोई की तरह बनाएं। उबटन तैयार है, अब इसे बेबी को लगाएं।

कैसे लगाएं उबटन

बच्चे को उबटन लगाने से पहले उसके शरीर की अच्छे से मसाज करें और फिर हाथ में एक छोटी लोई लें और फिर बालों की दूसरी तरफ में लेकर जाएं, रोल ऑन की तरह। चेहरे पर भी बच्चों के बाल के दूसरी तरफ करें जबकी माथे पर दाएं और बाएं की तरफ करें। इस उबटन का इस्तेमाल महिलाएं भी करती हैं।अगर आप उबटन से अच्छे रिजल्ट चाहती हैं तो इस उबटन को बच्चे पर रोजाना लगाएं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info