healthplanet.net

Posted on

डिनर का सही समय शाम को 6 से 8 बजे तक होता है. बदलती जीवनशैली की वजह से आप इसे आधा-एक घंटा ऊपर नीचे कर सकते हैं. डॉक्टरों की मानें तो कभी भी डिनर रात को 9 बजे के बाद नहीं खाना चाहिए. यदि आपको किसी कारणवश डिनर खाने में लेट हो गया है तो आप हल्का-फुल्का ही खाना खाए.

डिनर के कितनी देर बाद सोना सही

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो डिनर करने के 2 से 3 घंटे बाद व्यक्ति को सोना चाहिए. डिनर के बाद 20 से 25 मिनट की वॉक सभी को करनी चाहिए जिससे खाना अच्छे से पच जाए और बेहतर नींद आए. हालांकि सच्चाई क्या है इसे आप सब जानते हैं. यदि आप डिनर के तुरंत बाद सो जाते हैं तो इससे आपको कई परेशानियां हो सकती हैं.

डिनर के तुरंत बाद सोने से ये नुकसान

बढ़ सकता है शुगर लेवल

ऐसे लोग जो डायबिटीज से ग्रसित हैं, यदि वे खाना खाने के तुरंत बाद सोते हैं तो इससे शुगर खून में घुलने लगता है जो उनके लिए खतरनाक हो सकता है. खाना खाने के बाद शुगर लेवल बढ़ जाता है. ऐसे में डायबिटीज से ग्रसित मरीजों को कुछ देर टहलना चाहिए जिससे खाना जल्दी पच जाए.

एसिडिटी की समस्या

खाना खाने के तुरंत बाद सोने से डाइजेशन की समस्या आती है. दरअसल, इससे डाइजेशन प्रोसेस स्लो हो जाता है और फिर पेट में एसिड बनने लगता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info