Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
अगर आपको भी है रात में नहाने की आदत तो ये जरूर पढ़ लीजिए...
खुद को साफ-सुथरा रखना सिर्फ हाइजीन की नजर से ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य की नजर से भी बहुत जरूरी है. इसमें नहाने का बहुत बड़ा रोल है. भारत जैसे देश में, जहां अधिकतर भाग में गर्मी, प्रदुषण और उमस होती है, नहाना आपको लंबी उम्र का वरदान भी दे सकता है. लेकिन नहाने को लेकर भी लोगों की अपनी-अपनी चॉइस होती है. कुछ लोगों को ऑफिस या कॉलेज जाने से पहले सुबह नहाना पसंद होता है. वहीं बहुत से ऐसे लोग हैं जो सुबह समय बचाने के लिए रात में सोने से पहले नहाना पसंद करते हैं.
अकसर हम ठंड या काम के लिए देर होने की वजह से सुबह नहाना टाल देते हैं, वहीं कभी रात को आलस और थकान की वजह से हम नहाना अवॉयड कर देते हैं. नहाने के समय की आदत हर किसी की दिनचर्या और पसंद पर निर्भर करता है. लेकिन स्वास्थ्य के लिए सुबह नहाना बेहतर है या रात में सोने से पहले?
सुबह नहाने के फायदे:
आपने अपने माता-पिता या दादी-नानी से ये बात एक ना एक बार जरूर सुनी होगी कि सुबह जल्दी उठकर नहाने से स्वास्थ्य सुधरता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार ब्रह्म-मुहर्त (सुबह 3 बजे से 5 बजे) में नहाने से आपने शरीर में ऐसे हॉर्मोन पैदा होते हैं जो आपको ऊर्जा से भर देते हैं. विज्ञान भी इस बात को मानता है.
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में साइकॉलोजी की प्रोफेसर शेली कार्सन का कहना है कि अगर आपको दिनभर अपने दिमाग को तेजी से दौड़ाना है तो सुबह नहाना सबसे बेहतरीन उपाय है. उनका मानना है कि जब आप ऑफिस में प्रॉब्लम सॉल्विंग पर काम करते हों, नहाना आपके लिए ध्यान लगाने जितना असरदार होता है. कई बार हम किसी परिस्थिति को लेकर बहुत परेशान होते हैं.
ऐसे में उसपर बहुत विचार करने से बेहतर है, उसे भूलकर गुनगुने पाने का एक शावर ले लीजिए. जब आप शावर लेते हैं, आपका दीमाग अल्फा ब्रेन वेव की स्थिति में चला जाता है. इसका मतलब यह हुआ कि आपका दिमाग जागरूक तो है, लेकिन रिलैक्स कर रहा है. यह एक तरह से भोजन को धीमी आंच पर पकाने जैसा है. ऐसे में आपका दिमाग शांत होता है और यही कारण है कि लोगों को एक से बढ़कर एक आईडिया नहाते हुए ही आते हैं. महान वैज्ञानिक आर्कीमिडीज ने अपना सिद्धांत भी नहाते हुए ही पाया था.
सुबह नहाने के हैं ये फायदे
बहुत से लोगों को सुबह शेव करने की भी आदत होती है. ऐसे में अगर आपको शेव करते हुए कोई कट लग जाए तो सुबह का समय खून के रुकने के लिए भी बेहतर है. कहा जाता है सुबह 6 बजे से 12 बजे के बीच हमारे खून के क्लॉट होने की प्रवृत्ति सबसे बेहतर होती है.
इसके अलावा रात में हर किसी के शरीर से पसीना और तेल निकलता है. अगर आप सोने से पहले नहाए नहीं थे, तो लाजमी है कि आपके शरीर में अभी भी बीते दिन के टॉक्सिन होंगे. इनकी वजह से पसीने की बदबू और खुजली की समस्या भी पैदा होती है. इसलिए सुबह नहाना ना सिर्फ आपको अपने काम में बेहतर बनाता है, बल्कि आपको हाइजीनिक भी रखता है.
सोने से पहले नहाने के फायदे:
आप दिनभर ऑफिस में जमकर काम करते हैं. कभी टेंशन, कभी सुस्ती, कभी दौड़भाग करते हैं. उसके बाद ट्रैफिक में आप पसीना भी बहाते हैं. इतना थकने के बाद जब आप खा-पीकर अपने बिस्तर पर लेटते हैं, एक अच्छी नींद पाने के लिए आप करवटें बदलते रहते हैं. अगर आपको नींद ना आने की समस्या है तो सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाना चमत्कारी असर करता है.
रात को हमेशा हल्के गुनगुने पानी से ही नहाना चाहिए. इससे आपके शरीर का तापमान नॉर्मल से थोड़ा बढ़ जाता है. फिर जब आप आरामदेह कपड़े पहनते हैं, तो शरीर अचानक से ठंडा हो जाता है. तेजी से घटे इस तापमान से आपका शरीर रिलैक्स होता है और ये अच्छी नींद की गारंटी है.
नहाकर सोने से नींद अच्छी आती है
दिनभर की थकान निकालने के साथ ही रात में सोने से पहले का स्नान आपके शरीर से नुकसानदेह तत्वों को भी बाहर करता है. पसीना, तेल, प्रदुषण और मानसिक तनाव के कारण बढ़े हुए कॉर्टिसोल हॉर्मोन का स्तर भी सोने से पहले नहाने से घट जाता है.
सोने से पहले नहाना आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है. अगर आप मुंहासों और रैशेज जैसी समस्याओं से ग्रस्त हैं तो सोने से पहले नहाना आपके लिए रामबाण इलाज हो सकता है.
सोने से पहले नहाना एक किस्म का मैडिटेशन होता है, जो आपके शरीर के साथ ही आपके मन-मस्तिष्क को भी शांत कर देता है. यह आपकी अच्छी नींद के साथ अगली सुबह अच्छे मूड से उठने की भी गारंटी है.
दो वक्त नहाना हो तो?
यह तो सबसे अच्छा है कि भारत जैसे देश के लोगों को दिन में दो बार नहाना ही चाहिए. ऐसा करने से पसीने, पसीने की बदबू, थकान, मानसिक बीमारियां और स्ट्रेस दूर होगा. साथ ही आप पिछले दिन की समस्याएं वहीं छोड़कर अगले दिन की एक फ्रेश शुरुआत कर सकेंगे.
| --------------------------- | --------------------------- |