Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पिगमेंटेशन (रंजकता) के लिए कई प्राकृतिक उपचार विधियां उपलब्ध हैं। इनमें आपकी त्वचा पर नींबू, नींबू और कच्चे आलू का रस लगाना शामिल है। हल्दी के पेस्ट को लगाने से भी काले धब्बे और झाईयों को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी। एलोवेरा जेल पिग्मेंटेशन को कम करने के साथ-साथ त्वचा पर सुखदायक और ठंडा प्रभाव प्रदान करता है।
चेहरे की झाइयों के इलाज के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies For Skin Pigmentation In Hindi)
तुलसी के पत्ते
चेहरे पर से झाइंया हटाने के लिए आप तुलसी के पत्तों की मदद ले सकती हैं. इसके लिए आप तुलसी के पत्तों को पीस कर उसमें नींबू के रस की तीन-चार बूंदे मिला लें. अब इसे चेहरे पर लगाएं. इससे जल्द ही आपको झाइयों से छुटकारा मिल जाएगा और डार्क सर्कल की समस्या है वो तो भी ठीक हो जाएंगी.
कपूर का करें इस्तेमाल
चेहरे पर होने वाली झाइयों से परेशान लोग कपूर के इस्तेमाल से भी अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए आप 5 से 6 चम्मच पानी लें और उसमें कपूर घोल दें. इसके बाद इसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाए और अच्छी तरह घोल दें. अंत में इसमें एक चम्मच शहद मिला दें. इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें. सूखने पर सादे पानी से धो लें. बेहतर रिजल्ट्स के लिए कम से कम हफ्ते में एक बार जरूर इस्तेमाल करें.
मलाई और विटामिन C
चेहरे की झाइयां दूर करने के लिए मलाई और विटामिन C सबसे कारगर उपाय है, इसलिए रोज सुबह ताजी क्रीम ले कर उसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाइये. फिर इसे कुछ देर के लिये चेहरे पर लगाइए. आपको तीन से चार दिन में ही फर्क दिखने लगेगा और 1 हफ्ते बाद ही आप देखेंगी की झाइयां हल्की पड़ चुकी होंगी.
जीरे का पानी
जीरे का पानी भी चेहरे की झाइयां ठीक करने में कारगर है. इसके लिए दो से तीन चम्मच जीरे को रोज सुबह पानी में उबालिए. जब पानी ठंडा हो जाए तब इस पानी से अपने चेहरे को धोइये. इससे झाइयां कम होने लगेंगी.
सेब और पपीते का गूदा
सेब और पपीते का गूदा चेहरा पर लगाना बहुत फायदेमंद होता है. दोनों ही फलों के गूदों में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे पर मौजूद अनचाहे दाग-धब्बों को दूर करने का काम करते हैं.
आलू से झाइयों का इलाज
आलू का रस निकाल कर झाइयों वाली जगह पर लगाएं और सूखने पर ठंडे पानी से धो लें. यह आपको चेहरे की झाइयों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है.
गाजर से करें झाइयों का उपचार
गाजर को कद्दूकस कर लें. इसमें मुल्तानी मिट्टी डालकर मिला लें. इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इसे त्वचा पर बीस मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें. ऐसा सप्ताह में एक बार करें.
| --------------------------- | --------------------------- |