Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
आंखों की सफाई और रोशनी बढा़ने के लिए घरेलू उपाय
आंखों से पानी गिरना या खुजली होना बहुत आम समस्या होती है। हेल्दी डायट के साथ-साथ आंखों की ठीक से सफाई नियमित रूप से होना जरूरी होता है।
बढ़ते प्रदूषण और वर्तमान जीवन शैली के कारण आंखों के लिए हर रोज ठीक से साफ-सफाई आवश्यक होती है। रोजाना ऑफिस वर्क करने वाले लोग लगातार कम्प्युटर के सामने बैठे रहते हैं जिसकी वजह से आंखों की रोशनी पर भी प्रभाव पड़ता है।
जलन और रोशनी को ठीक रखने के लिए रोजाना कुछ घरेलू उपायों के माध्यम से आंखों को हेल्दी रखा जा सकता है। आंखों से पानी गिरना या खुजली होना बहुत आम समस्या होती है। हेल्दी डायट के साथ-साथ आंखों की ठीक से सफाई नियमित रूप से होना जरूरी होता है।
आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपाय जो आपकी आंखों को हेल्दी रखने में मददगार हैं।
एलोवेरा के जेल का उपयोग
अगर आपकी आंखों में जलन होती हैं तो इसके लिए आप एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं। एलोवेरा जेल को पानी में मिलाकर इसे काटन की मदद से आंखों के चारों और लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद साफ कर दें। एलोवेरा जेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो आंखों की जलन में राहत पहुंचाता है।
सेक्स लाइफ को बनाना है स्ट्रांग तो इस वेजिटेबल को डायट में करें शामिल।
गुलाब जल
आंखों की ताजगी के लिए गुलाब जल बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना लैपटाप या डेस्कटाप पे काम करने के कारण आपकी आंखें थकी हुयी हों तो आप इसका उपयोग कर सकते हैं। गुलाब जल को काटन में लगाकर काटन को आंखों के ऊपर कुछ देर रखें और फिर साफ पानी से धो लें। यह आपकी आंखों को नई ताजगी देगा। आंखों की जलन कम होगी और थकान में भी आराम मिलेगा।
बेली फैट कम करना है तो रात में सोने से पहले पीएं ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स।
आलू
आंखों में नींद न आने की वजह से अगर सूजन है और जलन है तो इसके लिए आलू बहुत फायदेमंद होता है। आलू के रस को निकालकर इसे काटन में लगाकर आंखों के चारो तरफ लगा लें। 10 से 15 मिनट बाद साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। यह आंखों की जलन को कम करने के साथ सूजन को भी ठीक करने में मदद करता है।
इस बीमारी से हो सकती है सेक्स लाइफ बेकार, 7 योगासन हैं फायदेमंद।
धनिए के बीज
धनिए के बीज को पानी मे डालकर उबाल लें और इसे ठंडा हो जाने दें, इस ठंडे पानी को आप अपनी आंखों को साफ करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। इस पानी से आंखों को धोने से जलन और दर्द में राहत मिलती है। धनिए का यह पानी आपके आंखों की रोशनी को भी बनाए रखने में मददगार है।
| --------------------------- | --------------------------- |