Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्या रात में सेब खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय
सेब सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन क्या आप रात में सेब खा सकते हैं? जानें ये फायदेमंद होता है या नुकसानदायक।
सेब सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कहा जाता है कि रोजाना एक सेब के सेवन से आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं। सेब ही नहीं, बल्कि सेब का छिलका भी कई तरीके से फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपको छोटी-मोटी बीमारियों से दूर रखतोे हैं और कई गंभीर बीमारियों के लक्षणों को भी कम कर सकते हैं। सेब में कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, पोटैशियम, केरसेटिन, कैटचिन और क्लोरोजेनिक एसिड पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकते हैं। लेकिन क्या आप रात में सेब खा सकते हैं? इसके बारे में हमने विस्तार से बात की डाइट मंत्रा की फाउंडर और डायटीशियन कामिनी सिन्हा से।
क्या रात को सेब खा सकते हैं?
रात को सेब खाना के वैसे तो कोई खास नुकसान नहीं हैं लेकिन अगर आप रोज रात को या सोने से पहले सेब का सेवन करते हैं, तो इससे आपको परेशानी हो सकती है। दरअसल आर्युवेद के अनुसार रात को किसी भी फल का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। बेसमय फल खाने से सर्दी-जुकाम और कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा सोने में परेशानी हो सकती है और सुबह उठने के बाद भारीपन महसूस हो सकता है। इसलिए सेब खाने का सही समय सुबह का समय है, जब आपका पेट पूरी तरह से खाली हो, तब इसका भरपूर लाभ आपको मिल सकता है। अगर आपको रात में सेब खाने की इच्छा है तो इसका सेवन सोने के 2-3 घंटे पहले करें ताकि कोई परेशानी न हो। लेकिन अगर आप दिन में सेब खाते हैं, तो इससे आपको कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इनमें से कुछ के बारे में।
सेब खाने के फायदे
1. कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल
कोलेस्टॉल बढ़ने के कारण आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा बढ़ता है। रोजाना सुबह के समय सेब का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा अगर आपका कोलेस्ट्रॉल स्तर काफी ज्यादा बढ़ रहा है, तो आप सेब को उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
2. कब्ज की समस्या से निजात दिलाए
अगर आप कब्ज और गैस की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपके लिए सेब का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल सेब में फाइबर मौजूद होता है, जो कब्ज की शिकायत को दूर कर सकता है। अगर आपको कब्ज है, तो सुबह नाश्ते में आप सेब का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप सेब का मुरब्बा भी खा सकते हैं। हालांकि डायबिटीज के मरीज बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें।
3. दांतों को रखे स्वस्थ
दांतों को मजबूत बनाने के लिए सेब काफी लाभकारी हो सकता है। सेब में मौजूद पोषक तत्व आपके दांतों के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं। सेब के एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण आपके पूरे ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
4. वजन कम करने में फायदेमंद
सेब का सेवन करने से आपके शरीर का वजन कम हो सकता है। दरअसल सेब में फाइबर भरपूर रूप से होता है। ऐसे में जब आप सुबह इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है और लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ रहता है। इसकी वजह से क्रेविंग भी नहीं होती है।
| --------------------------- | --------------------------- |