Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बुखार में नहाना चाहिए या नहीं: bukhar mein nahana chahiye ya nahi
अगर किसी को ठंड या बुखार जैसा लग रहा है तो उस समय न तो नहाने का मन करता है और न ही कुछ खाने का मन होता है। लेकिन अगर हल्का बुखार हो रहा है तो इसे दूर करने के लिए आप नहा कर अपने शरीर का तापमान कम कर सकते हैं। साथ ही खाने पर भी ध्यान देना होगा। हल्का-हल्का खाना खाते रहे इससे शरीर मे कमजोरी नहीं आएगी।
बुखार में नहाने के फायदे-
हम सभी को पता है कि बुखार में शरीर का तापमान बढ़ जाता है और शरीर को ठंड लगती है। ऐसे में व्यक्ति कुछ काम नहीं कर पाता और कमजोरी महसूस करता है। अक्सर बुखार होने पर लोग कम्बल और रजाई के अंदर रहते है लेकिन ऐसा करने से शरीर का तापमान कम नहीं होता बल्कि और बढ़ जाता है क्योंकि कम्बल और रजाई के अंदर रहने से शरीर का तापमान गर्म रहता है। लेकिन अगर आपको बुखार ज्यादा नहीं है तो आप ऐसे में गर्म पानी से स्नान कर सकते हैं। इससे बुखार जल्द ठीक हो जाएगा। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि नहाने से शरीर का तापमान को कम हो जाएगा, लेकिन इसके साथ बुखार की दवा लेना जरूरी है।
बुखार में नहाने का तरीका-
अगर आपको लंबे समय से बुखार है तो आपको अपने शरीर को गीले तौलिये से साफ करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर का तापमान भी कम हो जाता है। साथ ही मरीज को साफ औऱ ताज़ा भी महसूस होगा। लेकिन अगर आप अच्छा महसूस कर रहे हैं और आपका मन नहाने का कर रहा है तो आप गुनगुने पानी से स्नान कर सकते हैं।
बुखार में कब नहीं नहाना चाहिए-
अगर किसी का बुखार 102 डिग्री है या इससे ज्यादा हो रहा है तो ऐसे में नहाने की गलती न करें। वहीं अगर आपको चक्कर या कमजोरी महसूस हो रही है तब भी नहाने से बचना चाहिए।
अगर आप नहाने जा रहे हैं और आपको हल्का बुखार है तो ऐसे में भी ठंडे पानी से नहाने की गलती न करें। हमेशा गर्म पानी का ही इस्तेमाल करें। साथ ही अपनी दवा भी समय पर लेते रहें।
| --------------------------- | --------------------------- |