healthplanet.net

Posted on

नारियल पानी (Coconut Water Benefits) का सेवन प्रेगनेंसी में बेहद फायदेमंद माना जाता है. आपको बता दें कि नारियल पानी में क्‍लोराइड, इलेक्‍ट्रोलाइट्स, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम और विटामिन सी जैसे जरूरी पोषक तत्व राए जाते हैं, जो महिला और गर्भ में पल रहे शिशु के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

प्रेगनेंसी में नारियल पानी पीने के फायदे-

1. शिशु के विकास-

खाली पेट नारियल पानी पीने से शिशु के विकास में मदद मिल सकती है. नारियल पानी में ओमेगा-3 फैटी एसिड और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं, जो शिशु के विकास के लिए अहम माना जाता है.

2. डिहाइड्रेशन-

कई महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान पानी पीना पसंद नहीं होता है. या पानी पीने में अच्छा नहीं लगता जिसके चलते उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. खाली पेट नारियल पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर किया जा सकता है.


3. इम्यूनिटी-

खाली पेट नारियल पानी पीने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. अगर प्रेगनेंसी में महिलाएं नारियल पानी का सेवन करती हैं तो वो यूरिन इंफेक्शन से भी बच सकती हैं.

4. पाचन-

नारियल पानी के सेवन से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. प्रेगनेंसी में पाचन संबंधी समस्याएं आम बात है ऐसे में नारियल पानी का सेवन पेट संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद हो सकता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info