healthplanet.net

Posted on

अगर आप जीरा-पानी पीकर घटा रहे हैं वजन तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना फायदे की जगह होगा नुकसान

क्या आप भी वजन कम करने के लिए जीरे के पानी का प्रयोग कर रहे हैं? अगर हां तो आपको आज के आर्टिकल के माध्यम से इस तरकीब को अपनाते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए यह जान लेना चाहिए नहीं तो आपको फायदे से अधिक नुकसान हो सकते हैं।
शारीरिक गतिविधि की कमी और अनहेल्दी खानपान के कारण हम सभी ने अपना वजन बढ़ा लिया है। ओवरवेट होना हम सभी के लिए बहुत नुकसानदायक होता है, इसलिए आपको वजन कम करना शुरू कर देना चाहिए। वजन कम करने के लिए अधिकांश लोग जीरे का पानी सेवन करते हैं। जीरा हमारे पेट के फैट को कम करने में मदद करता है। यह हमारे शरीर के लिए भी लाभदायक होता है और हमें डिटॉक्स करने में भी मदद करता है इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं लेकिन इसका सेवन करते समय लोग कई गलतियां कर देते हैं। इस लेख में हम उन गलतियों के बारे में जानेंगे और पता करेंगे आप उनसे कैसे बच सकते हैं लेकिन इससे पहले जान लेते हैं कि आप किस प्रकार जीरे के पानी से वजन कम कर सकते हैं।
जीरे का पानी वजन कम करने में किस तरह सहायक है?

जीरे का पानी शरीर से इंफ्लेमेशन को ख़त्म करता है जोकि अनचाहे वजन का प्रमुख कारण होता है। केवल इतना ही नहीं बल्कि जीरा हृदय की सेहत को भी बेहतर रखने में मदद करता है। अगर आप सुबह-सुबह जीरे का पानी पीते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र भी अच्छे से काम करता है और अच्छा पाचन वजन कम होने का पहला स्टेप होता है। वजन कम होने के लिए आपके पेट का स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है और जीरा इसी काम में मदद करता है।
वजन कम करने के लिए जीरे के पानी को पीने का सही तरीका

आपको एक रात पहले एक गिलास पानी में जीरा भिगो कर रख देना है और सुबह उस पानी को 5 मिनट के लिए उबाल लेना है। इसके बाद आप इसे पी सकते हैं और अगर आप जल्दी में हैं तो उबालने वाले स्टेप को स्किप भी कर सकते हैं।

जीरे के पानी को पीते समय आपको इन गलतियों से बचना चाहिए
जीरे का पानी गर्म होता है और यह आपके शरीर के तापमान को कुछ हद तक बढ़ा देता है इसलिए आपको गर्मियों के मौसम में इसे नहीं पीना चाहिए। खास कर अप्रैल से ले कर जून तक इसका सेवन बिलकुल न करें क्योंकि इन महीनों में बहुत अधिक गर्मी होती है। सर्दियों में आप इसका सेवन कर सकते हैं।
आपको कब तक जीरे के पानी का सेवन करना चाहिए?
अगर आप लंबे समय तक जीरे के पानी का सेवन करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं, इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।
जीरे के पानी को पीने का सही समय कौन सा होता है?
अगर आप अधिक लाभ पाना चाहते हैं तो जीरे के पानी को सुबह-सुबह खाली पेट ही पिएं। यह समय ही इसे पीने का सबसे बेस्ट समय होता है और इस समय ब्रेकफास्ट के बाद भी पी सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info