healthplanet.net

Posted on

अगर आप आप भी अपनी छोटी हाइट से परेशान है तो आगे बताये गए लंबाई बढ़ाने का आसान तरीका आपकी हाइट को बढ़ाने में मदद करेगा।

1) सप्लीमेंट्स ले सावधानी के साथ -

कुछ मामलों में जैसे ऐसी स्थिति जो आपके मानव विकास हार्मोन के उत्पादन को प्रभावित करती है तो आप मानव विकास हार्मोन युक्त सप्लीमेंट्स लंबाई बढ़ाने की दवा का प्रयोग कर सकते है लेकिन डॉक्टर से परामर्श के बाद.

2) सही मुद्रा अपनाएं -

सही खड़े होने, बैठने पर भी आपकी हाइट निर्भर करती है गलत मुद्रा शरीर के लिए प्रतिकूल होती है जो हाइट को बढ़ने से रोक देती है। ज्यादा झुकाव से बचे। सीधी मुद्रा के साथ उचित मुद्रा में रहने से लम्बाई दिखती है।

3) उपयुक्त डाइट लें -

लंबाई बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए यह भी आपको पता होना चाहिए। आहार ही शरीर को हष्ट पुष्ट बनाने में मदद करता है। आप क्या खा रहे है इसका असर हाइट पर भी होता है। इन आहार से हाइट बढ़ने में मदद होती है जिनमें शामिल है - मछली, शकरकंद, बादाम, हरे पत्तेदार सब्जियां, अंडा, फाइबर खाद्य पदार्थ, फल, दही।

4) अच्छी नींद लें -

अपर्याप्त नींद या अशांत आधी नींद से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव होता है। हाइट बढ़ाने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद बहुत जरुरी है क्योंकि सोते समय शरीर में वृद्धि हार्मोन का उत्पादन होता है।

5) सक्रिय रहे -

सक्रिय रहने से मतलब है की सुस्त ना रहे। शरीर को चलने फिरने दे। इससे मांसपेशियों और हड्डियां मजबूत होती है। इसके लिए व्यायाम करे, खेले, वॉक करे।

6) विटामिन डी -

हड्डियों के विकास के लिए विटामिन डी बहुत ही महत्वपूर्ण है। विटामिन डी प्राप्त करने का सबसे अच्छा स्रोत सूर्य है। सुबह - सुबह की धुप में १५ मिनट बैठे। सूरज विटामिन डी का सबसे अच्छा और आसान तरीका है।

7) योग का प्रयोग करें -

योग को आजमाएं। यह आपकी मांसपेशियों को मजबूत करता है। योग से शरीर लचीला होता है जो आपको लम्बा दिखाने में मदद करेगा। योग के लिए इन पोज का अभ्यास कर सकते है। माउंटेन पोज

कोबरा पोज, चाइल्ड पोज, सूर्यनमस्कार आदि।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info